Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajay Devgn के परिवार से Farah Khan के कुक का है खास कनेक्शन, ऐसे डायरेक्टर को मिला था दिलीप

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 06:57 PM (IST)

    क्या आपको पता है कि फराह खान के कुक दिलीप (Farah Khan Cook Dilip) का सन ऑफ सरदार 2 के एक्टर अजय देवगन के परिवार से खास कनेक्शन है? हाल ही में फराह ने ...और पढ़ें

    फराह खान के कुक का अजय देवगन से खास कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फराह खान के कुक का अजय देवगन से खास कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिहार से हैं फराह खान के कुक दिलीप
    2. कुक दिलीप का अजय देवगन से कनेक्शन
    3. फराह खान ने बताया- कैसे मिला दिलीप

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान के कुक दिलीप अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जब से फराह ने अपना फूड व्लॉग शुरू किया है, तभी से वह और उनके कुक दिलीप दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि बी-टाउन के सेलिब्रिटीज भी दिलीप को खूब पसंद करते हैं और उनके फैन बन गए हैं। 

    जब भी फराह खान किसी सेलिब्रिटी के घर जाती हैं तो वे उनसे दिलीप के बारे में ही पूछते हैं। अब फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह ने रिवील किया है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और उनके कुक दिलीप का कनेक्शन है। 

    फराह खान के घर आए अजय-मृणाल

    दरअसल, फराह खान के लेटेस्ट फूड व्लॉग में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर नजर आए जो अपनी लेटेस्ट मूवी सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) के प्रमोशन के लिए फिल्ममेकर के घर पहुंचे थे।दिलीप पुलिस की वर्दी पहनकर सिंघम बन गए जो अजय देवगन के प्रतिष्ठित किरदार की याद दिलाता है। उन्होंने खुद को अजय का बहुत बड़ा फैन बताया। जब वह मेहमानों के लिए शाही पनीर बना रहे थे, तभी फराह, अजय और मृणाल के साथ रसोई में खाना बनते देखने के लिए आईं। अजय को देखकर दिलीप बेहद खुश हुए।

    यह भी पढ़ें- Farah Khan के कुक दिलीप को मिली पहली फिल्म, इस बॉलीवुड एक्टर की अगली मूवी में होगा रोल?

    दिलीप और अजय देवगन का कनेक्शन

    दिलीप ने फिर अजय देवगन के साथ एक पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, "आपकी मम्मी ने मुझे सन ऑफ सरदार की टिकट दी थी। मम्मी के साथ अच्छी जान-पहचान थी। मेरा छोटा भाई काम करता था भोला।" फराह ने अजय की फिल्म भोला बनाने के बारे में मजाकिया कमेंट करते हुए कहा कि वह भी दिलीप पर एक फिल्म बनाएंगी।

    खबरें और भी

    फराह खान को कैसे मिला दिलीप?

    इसके बाद फराह ने बताया कि उन्हें दिलीप कैसे मिला। इस बारे में फिल्ममेकर ने कहा, "आपको पता है मैंने इसे कैसे ढूंढा? हे भगवान। मुझे आपको यह कहानी सुनानी है। वह आपके घर के बाहर था। मैं इसे कैसे भूल सकती हूं? यह आपके बंगले के बाहर घूम रहा था। यह लगभग 12-13 साल पहले की बात है।"

    यह भी पढ़ें- तीस मार खान GEN-Z की है सबसे फेवरेट फिल्म? Farah Khan का ये खुलासा कर देगा दिमाग की बत्ती गुल