यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajol संग डांस करते वक्त इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha, नई नवेली दुल्हन की आंखों से छलके आंसू
लंबे इंतजार के बाद सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ने आखिरकार फैंस को गुड न्यूज दे ही दी। इस कपल ने परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई और ...और पढ़ें

HighLights
- परिवार की मौजूदगी में हुई सोनाक्षी और जहीर की रजिस्टर्ड मैरिज
- रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
- रेस्टोरेंट बास्टियन में हुई सोनाक्षी सिन्हा की रिसेप्शन पार्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha-Kajol Dance: आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बंधन में बंध ही गए। 23 जून को इस कपल ने 'रामायण' घर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की।
वहीं, देर शाम मुंबई में शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्टोरेंट बास्टियन में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब उनके कई वीडियोज सामने आ हैं। वहीं अब सोनाक्षी सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस काजोल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
काजोल और सोनाक्षी का डांस
रविवार शाम करीब 5 बजे इस कपल की वेडिंग रिसेप्शन का सेलिब्रेशन हुआ। जहां धीरे-धीरे एक के बाद एक सेलेब्स वेन्यू में पहुंचते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी इस फंक्शन का हिस्सा बनीं। उन्होंने दुल्हन सोनाक्षी के साथ ढोल की बीट पर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
यह भी पढे़ं- Sonakshi-Zaheer Wedding: 'बिहार में घुसने नहीं देंगे...', सोनाक्षी-जहीर की शादी का विरोध; दिखे धमकी भरे पोस्टर
सोनाक्षी संग अपने डांस को काजोल फोन में रिकॉर्ड करने के लिए बेताब नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो बनाया और इंस्टा स्टोरी पर साझा किया। तो वहीं सोनाक्षी पति जहीर का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ बुलाया और डांस किया।
खबरें और भी
रो पड़ीं सोनाक्षी सिन्हा
इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा की आंखों में आंसू देखने को मिले। हालांकि, ये आंसू गम के नहीं बल्कि खुशी के थे। सोनाक्षी के रिसेप्शन लुक की अगर बात की जाए तो वह बनारसी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। तो वहीं, जहीर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए रहे थे।