Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha Birthday: शत्रुघन सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर लिखा नोट, कहा- 'मुझे तुम पर गर्व है'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 04:33 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके पिता और एक्टर शत्रुघन ...और पढ़ें

    Bollywood Actress Sonakshi Sinha Birthday, Twitter Post
    Bollywood Actress Sonakshi Sinha Birthday, Twitter Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी डेब्यू वेब सीरीज दहाड़ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस 2 जून को अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके पिता शत्रुघन सिन्हा ने बेटी के लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है।  

    सोनाक्षी सिन्हा के 36वें जन्मदिन पर शत्रुघन सिन्हा ने बेटी को उनकी सभी अचीवमेंट्स के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें एक्ट्रेस पर गर्व है। इसके साथ ही शत्रुघन सिन्हा ने एक्ट्रेस की वेब सीरीज दहाड़ की भी सराहना की। हालांकि, उन्होंने दहाड़ को फिल्म कह दिया।

    बेटी के लिए शत्रुघ्न का पोस्ट

    शत्रुघन सिन्हा ने बेटी के लिए ट्विटर पर तीन पोस्ट शेयर किए। पहले पोस्ट में उन्होंने कहा, "कितना खूबसूरत समय बीत गया है। इस अच्छे और शुभ दिन पर हमारी आंखों के तारे के लिए ढेर सारा प्यार, आने वाला साल और भी मस्ती भरा, एंटरटेनमेंट और अचीवमेंट से भरा हो। हम सभी को आपकी ताकत और आपके द्वारा हासिल की गई हर चीज पर बहुत गर्व है।"

    दहाड़ के लिए दी बधाई

    उन्होंने आगे कहा, "दहाड़ के साथ आपने जो मील का पत्थर बनाया है, जो आज शहर की चर्चा है और सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, जो आपके काम में एक और पंख जोड़ती है, जिसे हाल ही में अद्भुत प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।"

    बेटी को दिया आशीर्वाद

    तीसरे ट्वीट में एक्टर ने कहा, "आप हमेशा हमारे लिए बहुत खास रहेंगी। आपका खास दिन और हर दिन ढेर सारी खुशियों, आनंद और ढेर सारा प्यार लेकर आए। 'हैप्पी ग्रेट डे!' भगवान आपका भला करे।"

    सोनाक्षी का ओटीटी डेब्यू

    सोनाक्षी सिन्हा लंबे वक्त बाद दहाड़ के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इस वेब सीरीज के साथ ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया है। दहाड़ में एक्ट्रेस ने एक इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है, जो अचानक गायब होती लड़कियों का केस सुलझाने की कोशिश करती है।  

    खबरें और भी