Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha Birthday: 'दबंग' से 'दहाड़' तक, इन पावरफुल किरदारों में दिखे सोनाक्षी सिन्हा के असली 'तेवर'

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 31 May 2023 06:35 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Birthday सोनाक्षी सिन्हा 2 जून 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में अलग-अलग किरदार निभाए। दबंग के अल ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha Birthday Special a Look Back at Her Memorable Performance in These Film/Dainik Jagran Graphics
    Sonakshi Sinha Birthday Special a Look Back at Her Memorable Performance in These Film/Dainik Jagran Graphics

    HighLights

    1. 2 जून 1987 में पटना में हुआ था सोनाक्षी सिन्हा का जन्म
    2. बड़े पर्दे पर निभाए ये पांच पावरफुल किरदार
    3. सोनाक्षी सिन्हा मना रही हैं अपना 36वां बर्थडे

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha Birthday Special: सोनाक्षी सिन्हा की चर्चा आज के समय में बॉलीवुड की ए लिस्टर्स एक्ट्रेस में होती है। उनका जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। इस साल वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं।

    सोनाक्षी ने कभी भी नहीं सोचा था कि वह इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने साल 2005 में 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर शुरुआत की थी। हालांकि, सलमान खान की बात मानकर सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया था।

    सोनाक्षी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले काफी हेल्दी थी, लेकिन उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस भी हक्के बक्के रह गए।

    फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर चुकीं सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले लगभग 90 किलो की थी, लेकिन साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म दबंग में अपने किरदार के लिए उन्होंने लगभग 30 किलो वजन घटाया था। सोनाक्षी ने फिल्म में 'रज्जो' का किरदार निभाया था, जो एक सीदी-साधी लड़की है।

    अपनी पहली ही फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। हालांकि, सोनाक्षी यहीं पर नहीं थमीं। 13 साल के करियर में उन्होंने अपना रज्जो से लेकर राउडी और दबंग से लेकर दहाड़ तक अलग-अलग किरदारों को स्क्रीन पर निभाया। लोगों ने भी जब सोनाक्षी का ऐसा रूप देखा तो वह यकीन नहीं कर पाए। उनके इन किरदारों को नजरअंदाज करना नामुमकिन है।

    खबरें और भी

    दहाड़

    सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'दहाड़' से अपना डेब्यू किया है। उनकी ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मई 2023 को रिलीज हुई है। 'दहाड़' में सोनाक्षी ने महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई, जो 27 मिसिंग लड़कियों की तलाश करती सीरीज में नजर आ रही हैं।

    सोनाक्षी को इस पावरफुल किरदार में देखकर फैंस भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके। उनकी सीरीज को फैंस का बहुत प्यार और पॉजिटिव रिस्पांस मिला।

    राउडी राठौर

    सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'दबंग' में सीधा-सादा किरदार निभाया था, लेकिन राउडी राठौर में वह चुलबुली पार्वती उर्फ पारो बनी हुई थीं। एकदम सीधे सादे किरदार से उन्हें बिल्कुल मस्त मौला किरदार में देखना फैंस के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज था।

    अकीरा

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में कई वुमन ओरिएंटेड फिल्मों में काम किया। उन्होंने अकीरा में एक ऐसी कॉलेज लड़की का किरदार निभाया था, जो कुछ लोगों को एक महिला पर एसिड अटैक करते हुए देख लेती है। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करने के साथ-साथ क्रिमिनल को पकड़ने में पुलिस की मदद करती हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर पाई हो, लेकिन लोग इसमें उनके किरदार को इग्नोर नहीं कर सकें।

    डबल एक्सएल

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'डबल एक्सल' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा कुरैशी दोनों ने ही अपना वजन बढ़ाया था। फिल्म के जरिये उन्होंने एक सोशल मैसेज दिया था कि फिजिक से हैवी लड़कियों को किस-किस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता और क्या-क्या झेलना पड़ता है। इस किरदार के लिए भी सोनाक्षी की काफी तारीफ हुई थी।

    फोर्स 2

    सोनाक्षी सिन्हा ने पर्दे पर हमेशा इमेज ब्रेकिंग का काम किया है। जैसे ही दर्शकों ने सोचा कि वह सिर्फ सीधे-सादे किरदार में नजर आएंगी, तो उन्होंने इमेज ब्रेक करते हुए चुलबुले किरदार को चुना और जब ऑडियंस के दिमाग में वही छवि बनी, तो उन्होंने सीरियस फिल्मों में काम किया।

    सोनाक्षी सिन्हा ने जॉन अब्राहम की फोर्स 2 में काम किया, जिसमें उन्होंने सब इंस्पेक्टर कमलजीत उर्फ केके का किरदार निभाया था।