विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमेशा से विलेन बनना चाहती थी,' सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा से निकाला Heeramandi का कनेक्शन

Published: Thu, 25 Apr 2024 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 04:37 PM (IST)

एक्ट्रेस Sonakshi Sinha का नाम इस समय डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बोलीं सोनाक्षी (Photo Credit-X)
शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बोलीं सोनाक्षी (Photo Credit-X)

HighLights

  1. नेगेटिव रोल को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा
  2. हीरामंडी में पहली बार निभा रही हैं ये किरदार
  3. पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कही ये बात

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री में करीब 14 सालों से एक्टिव हैं। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं सोनाक्षी ने अपनी पहचान एक उम्दा अदाकारा के रूप में बनाई है। जल्द ही वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) में नजर आने वाली हैं। 

इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का किरदार नेगेटिव रहने वाला है। इस मामले को लेकर हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि हीरामंडी का उनका कैरेक्टर कैसे पिता शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़ा हुआ है। 

हीरामंडी के किरदार को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

कुछ समय पहले हीरामंडी- द डायमंड बाजार का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर ये मालूम पड़ गया था कि सीरीज में सोनाक्षी एक डार्क कैरेक्टर प्ले करने वाली हैं। हीरामंडी में सोनाक्षी फरीदान की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस रोल को लेकर खुलकर बात की है। 

उन्होंने बताया है- मैं हमेशा से विलेन बनना चाहती थी, फिल्मों में नेगेटिव रोल के लिए मैं तरस रही थी और अब संजय सर ने हीरामंडी के जरिए मुझे ये मौका दिया है कि मैं ये कर सकूं। बड़ी बात ये है कि मैं अपने पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के पद चिन्ह पर चल रही हूं। 

क्योंकि फिल्म काला पत्थर से उन्होंने डार्क कैरेक्टर प्ले करने की शुरुआत की थी। इस तरह से सोनाक्षी ने हीरामंडी में अपने रोल को लेकर बात की है। बता दें कि काला पत्थर अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न की सुपरहिट फिल्म मानी जाती है। 

कब रिलीज होगी हीरामंडी

संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर इस समय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 1 मई 2024 को ये वेब सीरीज मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी। सोनाक्षी के अलावा इस सीरीज में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख जैसी एक्ट्रेसेज देखने को मिलेंगी। 

ये भी पढ़ें- 'इंशाअल्लाह', खत्म हुई सलमान खान और संजय लीला भंसाली की दुश्मनी! Heeramandi के प्रीमियर पर दोनों साथ आए नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।