Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha ने खाया बीफ बर्गर? यूजर्स के दावों पर पति Zaheer Iqbal ने दिया ये जवाब

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 07:51 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का कल जन्मदिन था। इस खास मौके पर पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा के बीफ बर्गर खाने पर बोले जहीर इकबाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा के बीफ बर्गर खाने पर बोले जहीर इकबाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बीफ बर्गर खाती हैं सोनाक्षी सिन्हा?
    2. सोनाक्षी के वीडियो पर यूजर्स का दावा
    3. सोनाक्षी के पति जहीर ने बताया सच

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। यूं तो कई लोगों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है, लेकिन कुछ लोग हैं जो उन्हें टार्गेट करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोनाक्षी को बर्गर खाता देख कुछ लोग यह मानने लगे कि वह बीफ खा रही हैं।

    दरअसल, 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया जिसमें वह बर्गर खाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जहीर ने एक प्यार भरा मैसेज लिखकर बताया कि यह शादी के लिए प्रपोज करने के ठीक 2 घंटे बाद का वीडियो है। उन्होंने अपनी पत्नी को साल 2022 में प्रपोज किया था।

    जहीर इकबाल ने दिया जवाब

    इस वीडियो को देख जहां उनके फैंस दोनों पर प्यार लुटाने लगे तो वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस बीफ बर्गर (Beef Burger) खा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो पर यूजर ने कहा, "क्या वह बीफ खा रही हैं?" एक ने कहा, "पक्का बीफ बर्गर खा रही है।" एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, "मैं बहुत खुश हूं कि वह बीफ बर्गर खा रही हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

    इस कमेंट पर उनके पति जहीर इकबाल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बीफ बर्गर खाने वाले कमेंट के जवाब में कहा, "परेशान मत हो। वेजिटेरियन बर्गर है।"

    यह भी पढ़ें- 'पहले तेरे मम्मी-पापा...' यूजर ने तलाक को लेकर किया कमेंट तो भड़कीं Sonakshi Sinha, जमकर लगाई क्लास

    खबरें और भी

    शादी के बाद बुरी तरह ट्रोल हुई थीं सोनाक्षी सिन्हा

    पिछले साल जून में सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की थी और एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही। इंटर-रिलिजन मैरिज के लिए एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया। यहां तक कि एक साल बाद भी वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आती रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस और उनके पति जहीर इकबाल अपने मुंहतोड़ जवाब से ट्रोल्स का मुंह बंद करने में पीछे नहीं रहते हैं।  

    यह भी पढ़ें- Nikita Roy New Release Date: नोट कर लें तारीख! इस दिन सोनाक्षी सिन्हा की सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा में देगी दस्तक