यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi की शादी को लेकर उनके हीरामंडी को-स्टार ताहा शाह ने किए रिएक्ट, कहा- मैं उन्हें बड़ा गिफ्ट देना चाहता
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की वेब सीरीज हीरामंडी के को-एक्टर ताहा शाह ने अभिनेत्री को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं इस बीच ऐसी खबरें ...और पढ़ें

HighLights
- हीरामंडी को-स्टार ने भेजी विशेज
- शत्रुघ्न सिन्हा हैं बेटी से नाराज
- सोनाक्षी को गिफ्ट देना चाहते हैं ताहा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा आने वाले 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। इस शादी में कुछ क्लोज फैमिली फैंड्स और परिवार के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 23 जून को शादी के बाद मुंबई के बास्टियन में एक रिसेप्शन भी रखा गया है। वहीं इससे पहले पूनम ढिल्लन और रैपर हनी सिंह ने शादी की खबरों की पुष्टी की थी। शादी की खबर के बीच सोनाक्षी के हीरामंडी को-स्टार ताहा शाह बदुशा ने विशेज एक्ट्रेस के लिए भेजी हैं।
देना चाहता हूं गिफ्ट
सोशल न्यूज XYZ से बातचीत के दौरान ताहा शाह ने कहा, 'सोनाक्षी शादी कर रही हैं। सही में न? आई लव सोनाक्षी सिन्हा। मैं सिर्फ उन्हें ढेर सारा प्यार और बधाइयां देना चाहता हूं। मैं उन्हें एक बड़ा गिफ्ट भी दूंगा।'
यह भी पढ़ें: शादी से पहले Sonakshi Sinha होने वाले सास-ससुर के साथ चिल करती आईं नजर, 'ननद' ने शेयर की प्यारी फोटो
नाराज नहीं रह पाएंगे
वहीं इस बीच खबर ये भी है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस बात से नाराज हैं कि एक्ट्रेस ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। इस बात को कंफर्म किया पहलाज निहलानी ने जिन्हें सोनाक्षी अपना मामा बुलाती हैं। निहलानी ने कहा कि शत्रुघ्न इस बात से नाराज हैं कि सोनाक्षी ने उन्हें अपनी शादी की के बारे में नहीं बताया।
.jpg)
बता दें कि शादी की अफवाहों पर शत्रुघ्न से सवाल किया गया था तो उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्हें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि पहलाज निहलानी ने कहा कि शत्रुघ्न ज्यादा लंबे समय तक नाराज नहीं रहेंगे और शादी में शामिल होंगे।
खबरें और भी
जूम से बात करते हुए पहलाज ने कहा,“हां वह परेशान हैं, लेकिन वह लंबे समय तक सोनाक्षी से परेशान नहीं रह सकते। वह उनकी लाडली है। शादी नहीं अटेंड करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।”
यह भी पढ़ें: शादी से पहले Sonakshi Sinha ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की बैचलरेट पार्टी, शिमरी ड्रेस में लगीं HOT