Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'घर की लड़की थी इसलिए...' Sonakshi Sinha ने बताया लव-कुश को होती थी उनसे जलन, रिलेशन पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 03:16 PM (GMT+05:30)

    सोनाक्षी सिन्हा अपने रिश्ते और फैमिली को लेकर काफी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो घर की सबसे छोटी बेट ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ (Photo: Instagram)
    सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 23 जून, 2024 को हुई थी सोनाक्षी की शादी
    2. सोनाक्षी के भाई हैं लव और कुश
    3. सोनाक्षी सिन्हा ने दूसरे धर्म में की शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून 2024 में जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। दूसरे धर्म में शादी को लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में थीं। बात ये भी आई कि इस शादी से सिन्हा फैमिली खुश नहीं है।

    खबर थी कि सोनाक्षी के भाई शादी में शामिल नहीं हुए। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने परिवार, बचपन और भाइयों संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनके भाई उनसे जलते हैं।

    घर की छोटी बेटी हैं सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी के दो जुड़वां भाई हैं, लव और कुश। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की सबसे छोटी बेटी हैं। इस वजह से बचपन में ही सोनाक्षी को उनके माता-पिता ने बहुत लाड़-प्यार मिला है। सोनाक्षी का कहना है कि ये सब देखते हुए उनके भाइयों को इस बात से उनसे जलन होती थी। सोनाक्षी के पेरेंट्स उनका काफी ज्यादा ध्यान रखते थे जोकि उनके भाईयों को पसंद नहीं था।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha के घर में लग जाता था रात में कर्फ्यू, कई बार Zaheer Iqbal की वजह से तोड़े नियम

    भाईयों से होता था सोनाक्षी का झगड़ा

    हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने भाई-बहन के बीच मतभेद के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं सबसे छोटी, घर की लड़की तो सबसे लाडली। तो भाईयों को जलन भी तो होती थी इसलिए मुझे मार भी पड़ती थी उनसे।’ सोनाक्षी ने आगे बताया कि जैसे हर भाई-बहन आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हैं वैसे ही उनकी भी अपने भाईयों से लड़ाई होती रहती थी। वहीं सोनाक्षी की शादी में भी उनके भाई कुश शामिल हुए थे जबकि लव कहीं गायब दिखे।

    खबरें और भी

    पिछले साल हुई थी सोनाक्षी की शादी

    सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। उन्होंने एक सिविल मैरिज की थी जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा और घर-परिवार के कुछ करीबी मेहमानों ने हिस्सा लिया था। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने शादी में हिस्सा नहीं लिया था। लव ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी जिससे संकेत मिल रहे थे कि उनके और सोनाक्षी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि सभी उनकी शादी का हिस्सा थे, क्योंकि वीडियो वायरल हो गए थे। लेकिन उन्होंने कमेंट सेक्शन ऑफ कर रखा था।

    यह भी पढ़ें: ‘कौन कहां से फोटो…’ Sonakshi Sinha को भारत में स्विमसूट पहनना नहीं लगता है सेफ, धर्म को लेकर भी कही ये बात