Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha ने 'दो गर्लफ्रेंड' को लेकर Munawar Faruqui को किया बुरी तरह रोस्ट, शर्मिन सेगल को भी नहीं बख्शा

    Updated: Thu, 09 May 2024 05:12 PM (IST)

    Heeramandi The Diamond Bazaar के लिए सुर्खियां बटोर रहीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने मुनव्वर फारूकी और शर्मिन सेगल को बुरी तरह रोस्ट किया है। ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने मुनव्वर फारूकी और शर्मिन सेगल को किया रोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा ने मुनव्वर फारूकी और शर्मिन सेगल को किया रोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने मुनव्वर फारूकी को बुरी तरह किया रोस्ट
    2. सोनाक्षी सिन्हा के बयान ने मुनव्वर की बोलती की बंद
    3. भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल को भी सोनाक्षी ने नहीं बख्शा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स के मुशायरा रोस्ट में 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) की सभी हसीनाओं ने शिरकत की। होस्ट मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने मुशायरों के जरिए हीरोइनों को रोस्ट करने की कोशिश की, लेकिन अपने बुने जाल में ही फंस गये। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने उन्हें ही बुरी तरह रोस्ट कर दिया।

    दरअसल, मुनव्वर फारूकी के मुशायरा रोस्ट शो में 'हीरामंडी' से मनीषा कोइराला, शर्मिन सेगल, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) आईं। 'हीरामंडी' की कास्ट दो टीम में बंटी। एक टीम का नाम सोनाक्षी की सहेलियां था और दूसरी टीम का नाम मनीषा कोइराला की मल्लिकाएं। 

    सोनाक्षी सिन्हा ने मुनव्वर को किया रोस्ट

    मुशायरा की शुरुआत मुनव्वर फारूकी ने की और सोनाक्षी सिन्हा के नेल ब्रांड का नाम लेकर मजाक बनाया। सोनाक्षी ने भी मुनव्वर को करारा जवाब देने में जरा भी रहम नहीं खाई और उनके हालिया विवाद पर तंज कसा। जब मुनव्वर, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख के साथ फ्लर्ट कर रहे थे, तब एक्ट्रेस ने कहा, "तुम हमेशा दो लड़कियों के बीच क्यों फंस जाते हो।" 

    यह भी पढ़ें- Heeramandi में कुछ मिनट की 'रेहाना' बनने के लिए Sonakshi Sinha ने बढ़ाया वजन, सोच से परे था 'फरीदन' का लुक

    सोनाक्षी की बात पर मुनव्वर ने दिया रिएक्शन

    सोनाक्षी सिन्हा का इशारा मुनव्वर समझ गये। उन्होंने कहा, "वहां नहीं जाते हैं। एडिटर मेरा दोस्त है।" बता दें कि 'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने खुलासा किया था कि मुनव्वर एक समय में दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। वह आयशा और नाजिला दोनों को ही डेट कर रहे थे। इस बयान के बाद वह खूब लाइमलाइट में रहे। 

    खबरें और भी

    शर्मिन सेगल को सोनाक्षी ने किया रोस्ट?

    सिर्फ मुनव्वर फारूकी ही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने शर्मिन सेगल को भी रोस्ट किया जो मनीषा की मल्लिकाएं टीम में थीं। सोनाक्षी ने कहा, "शर्मिन हर दिन पहले ही शूट को खत्म करना चाहती थीं। वह जल्दी सोने चली जाती थीं, क्योंकि अगले दिन उन्हें स्कूल जाना था। शर्मिन को दिन में Gen Z के शब्द को याद करना था। काश किसी दिन वह भी सेट पर आने से पहले इसी तरह अपने डायलॉग सीखतीं।"

    यह भी पढ़ें- 'रज्जो' बनकर फिर सलमान से 'नैनों की दगाबाजी' करेंगी Sonakshi Sinha? दबंग 4 का हिस्सा बनने पर बोल गईं ऐसी बात