Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों से सजाया 'सपनों का घर', पति ने फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 05:27 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) ने एक महीने पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर फैंस को सरप्राइज दिया। अब दोनों आए दिन एक दूसरे की तस ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने सजाया अपने सपनों का घर
    सोनाक्षी सिन्हा ने सजाया अपने सपनों का घर

    HighLights

    1. नई नवेली दुल्हन ने सजाया बेडरूम
    2. बेदह खूबसूरत है सोनाक्षी का घर
    3. 23 जून को हुई थी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली थी। दोनों हैपिली मैरिड कपल की तरह इन दिनों एक दूसरे का साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया।

    घर सजाती नजर आईं सोना

    सोनाक्षी क्या कर रही हैं इसका कुछ न कुछ अपडेट भी वो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद दोनों सोनाक्षी के बांद्रा स्थित फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने घर की सजावट में लगी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी ओर से डेकोरेट की गई वॉल की तस्वीरें शेयर कीं जिसे उन्होंने अपनी और जहीर की शादी की फोटोज से सजाया है।

    यह भी पढ़ें: शादी से पहले Sonakshi Sinha की हुई थी एक और बैचलरेट पार्टी, सबसे हटके था थीम, एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज

    तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं बिजी हूं।' इसके बाद जहीर ने सोनाक्षी की फोटो दीवार डेकोरेट करते हुए शेयर की और लिखा,' मेकिंग इट होम।' सोनाक्षी सिन्हा ने वहीं फोटो रिपोस्ट करते हुए लिखा- 'तुम ही तो मेरे घर हो।'

    सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी सफर

    सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने सलमान खान के साथ इस फिल्म के सीक्वल दबंग 2 में भी काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने राउडी राठौड़,सन ऑफ सरदार,दबंग 2, हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, लुटेरा, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा,आर... राजकुमार, एक्शन जैक्सन, कलंक, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, डबल एक्सएल और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    सोनाक्षी सिन्हा ने रीमा कागती की फिल्म दहाड़ से पिछले साल ओटीटी डेब्यू किया। हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में फरीदन के रोल में नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार जी5 की सीरीज काकुड़ा में देखा गया था। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख भी नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: महज पांच मिनट में Sonakshi Sinha ने अपने वेडिंग आउटफिट को चुना था, बोलीं- मैं बहुत क्लियर