Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉमेडियन सुनील पाल ने Sonakshi Sinha पर उनकी शादी को लेकर कसा तंज, बोले- सोना तुमसे ये उम्मीद...

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 12:52 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। खबर है कि दोनों 23 जून को मुंबई में शादी करने व ...और पढ़ें

    Comedian Sunil Pal slams Sonakshi Sinha for not inviting her father
    Comedian Sunil Pal slams Sonakshi Sinha for not inviting her father

    HighLights

    1. सुनील पाल ने कसा तंज
    2. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा - मुझे कुछ नहीं पता
    3. पार्टी में हुई थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की मुलाकात

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते पिछले एक हफ्ते से सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनीक्षी इस महीने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। शादी की खबर के बाद से उनके फंक्शन को लेकर रोज कोई न कोई अपडेट आता रहता है।

    इस बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि सोनाक्षी क्या वाकई शादी करने वाली हैं या ये सिर्फ एक अफवाह है। इस बारे में जब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से जब कुछ मीडिया वालों ने बात की तो उन्होंने ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। अब इस बात पर कॉमेडियन सुनील पाल ने उनकी चुटकी ली है। सुनील पाल को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।

    सुनील पाल ने कसा तंज

    सुनील ने एक वीडियो शेयर करके सोनाक्षी पर तंज कसा है। वीडियो में सुनील पाल कहते हैं, 'ये शत्रुघ्न सिन्हा के लिए बड़ी दुखद खबर है। उन्होंने जिंदगी भर आज मेरे यार की शादी है गाना गाया। लेकिन उन्हें अपनी ही बेटी की शादी के बारे में नहीं पता है। सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। अगर तुमने अपनी शादी में अपने पापा को बुलाया होता तो वो जरूर आते।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी पर पिता के बाद भाई लव का आया रिएक्शन, बोले- 'इस बारे में मेरी कोई...'

    शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा - मुझे कुछ नहीं पता

    बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा से जब जूम टीवी ने सोनाक्षी का शादी को लेकर बात की थी तो वो इस खबर से बिल्कुल अंजान नजर आए। उन्होंने कहा, "मैं अभी दिल्ली में हूं। इलेक्शन रिजल्ट अनाउंट होने के बाद मैं यहां आ गया था। मैं अपनी बेटी के प्लान के बारे में किसी से भी बात नहीं की है। अगर आप पूछ रहे हैं कि क्या वो शादी कर रही है? तो इसका जवाब ये है कि मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है। मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है। अगर वो शादी की बात पर मुझे और अपनी मां को कॉन्फिडेंस में ले लेती है तो मैं और मेरी वाइफ उसे आशीर्वाद देने जरूर आएंगे।"

    खबरें और भी

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में साल 2022 में आई फिल्म डबल एक्सल में भी काम किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी और जहीर के अलावा हुमा कुरैशी और महत राघवेंद्र नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी में नहीं लेंगी सात फेरे? करीबी दोस्त ने बताई कैसे होगी शादी