यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैंसर से जंग जीतकर घर लौटीं सोनाली बेंद्रे, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे निभायी दोस्ती
सोनाली के पति गोल्डी बहल मुंबई लौट आये थे, तो प्रियंका ने अपनी सिस्टर इन लॉ सोफी टर्नर और दूसरे दोस्तों के साथ उन्हें कंपनी दी थी, ताकि सोनाली परदेस म ...और पढ़ें

मुंबई। सोनाली बेंद्रे के फैंस के लिए ख़ुशखबरी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे घर वापसी कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए सोनाली ने इसकी सूचना दी है।
कुछ महीने पहले सोनाली को कैंसर की पुष्टि हुई थी, जिसका इलाज करवाने के लिए वो पिछले चार महीने से न्यूयॉर्क में हैं। सोनाली ने इस बीमारी की चपेट में आने की सूचना भी ट्विटर के ज़रिए दी थी और तब से लगातार अपनी सेहत के बारे में अपडेट दे रही हैं। अब सोनाली ने वापसी की सूचना देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है- कहा जाता है कि दूरियों से दिल नज़दीक आते हैं। यह सही बात है। लेकिन दूरी जो सबक सिखाती है, उसे भी नहीं भूलना चाहिए। न्यूयॉर्क शहर में घर से दूर रहकर, मुझे महसूस हुआ कि कितनी कहानियां मेरे सामने आ रही हैं। हरेक अपने तरीके से एक अलग चैप्टर है।
सोनाली ने आगे लिखा है कि अब मैं वहां लौट रही हैं, जहां मेरा दिल है। यह ऐसी भावना है, जिसमें मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती, लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं। यह अपने परिवार और दोस्तों को फिर देखने की ख़ुशी है। यह उस काम को करने का उत्साह है, जो मैं करती रही हूं और इस पल तक किया है। लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है... लेकिन मैं ख़ुश हूं और मैं इस ख़ुशनुमा अंतराल को आशा से देख रही हूं।
View this post on Instagram
सोनाली की जल्द सेहतमंदी के लिए बॉलीवुड में उनके दोस्तों और चाहने वालों ने दुआएं कीं और उन्हें विशेज़ दीं। निक जोनस के साथ शादी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने सोनाली से न्यूयॉर्क में मुलाक़ात भी की थी और उनके साथ कुछ दिलचस्प पल बिताए थे। वहीं, ऋषि कपूर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गईं नीतू सिंह ने भी सोनाली की हौसलाअफ़जाई की थी। इन दोनों ने प्रियंका का ब्राइडल शॉवर भी ज्वाइन किया था।
View this post on Instagram
इलाज के लिए सोनाली को अपने बालों का त्याग करना पड़ा था, जिसे उन्होंने बड़ी बहादुरी से स्वीकार किया था। बीच में सोनाली के पति गोल्डी बहल मुंबई लौट आये थे, तो प्रियंका ने अपनी सिस्टर इन लॉ सोफी टर्नर और दूसरे दोस्तों के साथ उन्हें कंपनी दी थी, ताकि सोनाली परदेस में अकेला महसूस ना करें।
View this post on Instagram
संयोग की बात यह कि प्रियंका और निक जोनस की शादी हो गयी है, जिसका रिसेप्शन 4 दिसम्बर को दिल्ली में रखा गया है। सम्भव है कि सोनाली इसमें शिरकत करें।