Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये क्या हीरोइन है,' डांस न आने की वजह से Sonali Bendre की हुई थी बेइज्जती, 30 साल बाद खोला राज

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:40 PM (IST)

    एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जब डांस न आने की वजह से उनकी बेइज्जती हुई थी। ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. सोनाली बेंद्रे का हुआ था अपमान

    2. इस मूवी से जुड़ा हुआ है किस्सा

    3. 30 साल बाद अब किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं के बारे में बात की जाए तो उसमें सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल होता है। एक वक्त पर फैंस के दिलों पर राज करने वालीं सोनाली अपनी बेबाक खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग के लिए काफी जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। 

    सोनाली ने बताया है कि 30 साल पहले आई एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें डांस न आने की वजह से बेइज्जती का सामना करना पड़ा था।

    सोनाली का खुलासा

    कई सुपरहिट गाने में कमाल का डांस करने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को फिल्मों में डांस करना सबसे मुश्किल लगता था। इस बारे में सोनाली बताती हैं- फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मैम की स्क्रिप्ट मुझे पसंद आई तो मैंने सोचा कि यह फिल्म करना है। मैंने उस समय प्रोड्यूसर से यह भी कहा कि मुझे डांस करना नहीं आता है, हम यह फिल्म कैसे करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Sonali Bendre के नहीं मिल रही अच्छी स्क्रिप्ट, फिल्मों से हटकर होस्टिंग के अलावा इस काम से कमाती हैं खूब पैसा

    sonali bendre

    फिर कोरियाग्राफर सरोज खान ने कहा कि चलो शूटिंग से पहले थोड़ा डांस सेट कर लेते हैं। उन्होंने मेरा डांस देखा और कहा कि ये क्या हीरोइन है, इसको तो नाचना भी नहीं आता, मैं इसे नहीं सिखा सकती हूं। इतना कहकर वह सेट से बाहर चली गईं। उस समय अहमद खान उनके असिस्टेंट हुआ करते थे।

    sonali bendre (1)

    फिर मुझे ट्रेनिंग देने का काम अहमद को सौंपा गया। वह सेट पर जाने से पहले सुबह-सुबह मुझे उठाते थे और फिर हम दोनों साथ में रिहर्सल करते थे। वह तो मुझसे अच्छा काम निकलवाने के लिए मुझे चाकलेट का लालच भी देते थे। इस तरह मैंने धीरे-धीरे डांस सीखा।’

    खबरें और भी

    शाह रुख संग नजर आई थीं सोनाली

    साल 1996 में सोनाली बेंद्रे फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मैम में सुपरस्टार शाह रुख खान संग नजर आई थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था। हालांकि, कमर्शियल तौर पर सोनाली और शाह रुख की ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। बता दें कि इंग्लिश बाबू देसी मैम के अलावा शाह रुख और सोनाली की जोड़ी फिल्म डुप्लीकेट में भी एक साथ दिखाई दी थी।

    यह भी पढ़ें- कपूर खानदान का वो बेटा जो बना सिनेमा का सबसे बड़ा खलनायक, 9 साल तक नहीं मिला काम; रणबीर के परदादा की दास्तां