Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor ने 12 इंच बाल काटकर किए दान, वीडियो शेयर कर बताई वजह

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 07:46 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो चर्चा में आ गया है। दरअसल सोनम ...और पढ़ें

    सोनम कपूर ने कटवाएं 12 इंच बाल (Photo Credit- Instagram)

    सोनम कपूर ने कटवाएं 12 इंच बाल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने कटवाएं अपने बाल

    2. 12 इंच बाल कटवाने का वीडियो किया शेयर

    3. एक्ट्रेस ने बाल कटवाने की वजह से उठाया पर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर फिटनेस और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े हर एक अपडेट शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस अपने नए हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने खास वजह के चलते बाल कटवाए और इसके पीछे की वजह का खुलासा कर लोगों का दिल जीत लिया है। 

    सोनम कपूर एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने एक फैसले से लोगों को इंप्रेस कर दिया है।सोमवार को उन्होंने अपना दिल छू लेने वाला स्टाइल स्टेटमेंट पेश किया है। दरअसल, उन्होंने अपने लंबे बालों को 12 इंच कटवाया है। खास बात है कि ऐसा उन्होंने महज नए लुक या मेकओवर के लिए नहीं किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बाल कटवाने और दान करने के पल को फैंस के साथ शेयर किया।

    सोनम कपूर ने कटवाएं 12 इंच बाल

    इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की। इसमें उन्हें सैलून की कुर्सी पर बैठा देखा गया। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए फैंस को कहा कि 'हाय सभी लोगों को, तो मैंने अपने 12 इंच बाल कटवाएं हैं।' कटे हुए बालों को दिखाते हुए उन्होंने आगे कहा, 'वीडियो में यह बहतु ज्यादा नहीं लग रहे होंगे, लेकिन यह सच में एक फुट बाल है।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    ये भी पढ़ें- लॉन्‍च से पहले फिर जारी हुआ Vida Electric Scooter का नया टीजर, Ranbir और Anil Kapoor आए नजर

    एक्ट्रेस ने अपने लंबे और घने बालों के लिए पिता अनिल कपूर को धन्यवाद कहा है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दी कि वह ऐसा लंबे समय से करना चाह रही थी। फाइनली उन्हें लगा कि यह बाल कटवाने का सही समय है और उन्होंने पूरी सावधानी के साथ बाल कटवाएं और दान कर दिए। अब वह अपने नए लुक के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    sonamkapoor_1743324421_3599588599412060661_54089228

    Photo Credit- Instagram

    इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी एक्ट्रेस

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने कमबैक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, सोनम फिल्म बैटल फॉर बिटोरा के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर चुकी हैं। बता दें कि यह अनुजा चौहान के 2010 के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी दो राजनेताओं के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात है कि दोनों प्यार में हैं और इसके बाद एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 में 'दगडू'  के लिए नाना पाटेकर नहीं थे पहली पसंद, 200 फिल्में करने वाले एक्टर को मिला था ऑफर