विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर ने अपने भाई की पहली फिल्म से फर्स्ट लुक किया लीक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 31 Mar 2016 06:54 PM (IST)

सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर भी जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। सोनम ने उनकी पहली फिल्म 'मिर्जिया' से उनका फर्स्ट लुक ट्विटर पर लीक कर दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर भी जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। सोनम ने उनकी पहली फिल्म 'मिर्जिया' से उनका फर्स्ट लुक ट्विटर पर लीक कर दिया है। साथ ही अपने भार्इ के लुक की तारीफ भी की है और वाकई में हर्षवर्धन का लुक काफी 'डिफरेंट एंड इंप्रेसिव' है। आप खुद ही देख लीजिए।

आपको बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन जानेमाने फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। यह एक प्रेम कहानी है। अपने भाई को लेकर सोनम पहले भी तारीफों के पुल बांध चुकी हैं। एक बार सोनम ने कहा था, 'मैं हर्षवर्धन की मेहनत और लगन की कायल हूं। वो हर बात पर बहुत मेहनत करते हैं। वो इसके बूते बहुत आगे तक जाएंगे।' राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं, वहीं हर्षवर्धन भी चुप ही हैं।

हनी सिंह और बादशाह के बीच पार्टी में कहासुनी के बाद हुई हाथापाई!

वहीं कंगना रनोट के साथ कानूनी लड़ाई को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए रितिक रोशन ने भी हर्षवर्धन को लेकर एक ट्वीट किया है और लिखा है, ''This much calm on the outside means there is a storm inside.'' सोनम ने इसे रि-ट्वीट किया है। दोनों हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'धीरे धीरे' में साथ नजर आए थे, जो काफी हिट भी हुआ था।

'अजहर' संग पत्नी नौरीन का लुक आया सामने