Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सालों बाद बिकिनी अवतार में दिखीं वायु की मम्मी Sonam Kapoor, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 06:46 PM (IST)

    सोनम कपूर फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव हैं। बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर एक लंबे समय के बाद बिकिनी लुक में द ...और पढ़ें

    सोनम कपूर ने हॉट तस्वीरों में ढहाया कहर/ फोटो- Instagram
    सोनम कपूर ने हॉट तस्वीरों में ढहाया कहर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिकिनी में सोनम कपूर का दिखा हॉट अवतार
    2. बेटे वायु और पूरे परिवार संग मना रही हैं वेकेशन
    3. एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरों पर यूजर्स ने किया कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर को पर्दे से नदारद हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। बेटे वायु के जन्म के बाद से ही बॉलीवुड की फैशनिस्टा अपना पूरा समय उन्हें देती है। सोनम को बीते दिनों अंबानी परिवार के गणपति फंक्शन में देखा गया था।

    फिल्मों से भले ही एक्ट्रेस ने दूरी बनाई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर फैंस को लगातार अपडेट देती रहती हैं।

    एक लंबे समय के बाद अब 'सांवरिया' एक्ट्रेस अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में लौटी हैं। उन्होंने हाल ही में वेकेशन मनाते हुए बेटे वायु के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखकर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

    परिवार के साथ वेकेशन पर हैं सोनम कपूर

    सोनम कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली फोटो में वह बेटे वायु को गोद में पकड़े समुद्र किनारे खड़ी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor पति आनंद और बेटे वायु के साथ चलीं लंदन, ससुर ने खरीदकर दिया 21 मिलियन पाउंड का घर?

    दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही हैं और बड़े प्यार से बेटे को गाल पर किस कर रही हैं। एक अन्य तस्वीर में सोनम ब्लू रंग की बिकिनी के साथ पिंक रंग के कॉर्ड सेट में पहले की तरह काफी फिट लग रही हैं।

    खबरें और भी

    sonam kapoor

    इन तस्वीरों के साथ ही सोनम कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्राउन रंग की ऑफ शोल्डर बिकिनी और मेहंदी रंग की लॉन्ग स्कर्ट में हैं। इन सभी फोटोज में एक्ट्रेस का फैशन ऑन प्वाइंट है। वायरल फोटोज में उनके साथ रिया कपूर और उनके हसबैंड करण बूलानी भी हैं।

    सोनम के बिकिनी लुक पर लोगों ने किए कमेंट

    सोनम कपूर जब भी कोई पोस्ट डालती हैं, तो कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार उनकी हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं और यूजर्स को बेहद ही पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, "हॉट मम्मा"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "आप अपना वेकेशन अच्छे से एन्जॉय करो क्योंकि आप हमेशा की तरह काफी स्टनिंग लग रही हैं"।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने पति आनंद के बर्थडे पर लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर लिखा- 'वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं