विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने स्टाइल के लिए हिट Sonam Kapoor फैशन के लिए ही हुईं ट्रोल, आज की लड़कियों को एक्ट्रेस ने दी ये नसीहत

Published: Sun, 28 Apr 2024 11:17 AM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर फैशनिस्टा आइकन मानी जाती हैं। इंडस्ट्री में अपने फैशन सेंस के लिए फेमस सोनम ने कई महिलाओं ...और पढ़ें

एक्ट्रेस सोनम कपूर. फोटो क्रेडिट- सोनम कपूर इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस सोनम कपूर. फोटो क्रेडिट- सोनम कपूर इंस्टाग्राम

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में फैशन का बहुत ध्यान रखा जाता है। हर ओकेजन पर उस लिहाज से आउटफिट पहनने पर बारिकी से ध्यान दिया जाता है क्योंकि एक्टर्स जो भी पहनते हैं, वह न सिर्फ कैमरे में कैद होता है, बल्कि उसी अनुसार उन्हें तारीफ या ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। 

फिल्म इंडस्ट्री में फैशनेबल अभिनेत्रियों में सोनम कपूर का नाम शुमार है। कभी फैशन के कारण वह ट्रोल हो जाती हैं, तो कभी उनकी सराहना होती है। खैर, सोनम के घर में उनके पिता अभिनेता कपूर से लेकर पति आनंद आहूजा तक हर कोई काफी स्टाइलिश माना जाता है।

अनिल कपूर से ज्यादा प्रेरित है वायु

क्या सोनम के डेढ़ साल के बेटे वायु भी उन्हीं की तरह स्टाइलिश हैं? इस पर एक साक्षात्कार में सोनम ने कहती हैं कि मेरा बेटा वायु नाना (अनिल कपूर) और दादा से ज्यादा प्रेरित हैं। वह मेरी तरह बिल्कुल नहीं हैं।

सोनम ने कहा कि वायु को टोपी और जूते पसंद हैं। उनके नाना के पास तरह- तरह की टोपियां हैं, वह दिन भर घर में बिना कपड़ों के आजादी से सिर्फ डायपर में घूमना पसंद करते हैं। आगे सोनम ने फैशन को लेकर कहा कि जो लोग फैशन से जुड़े होते हैं, उन्हें उतना श्रेय नहीं दिया जाता है। लोग भूल जाते हैं कि फैशन उस दौर के इतिहास को एक दस्तावेज की तरह सहेजकर रखता है। 

फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट से घबराती हैं आज की लड़कियां

फैशन पर पश्चिमी संस्कृति का कितना प्रभाव था? यह पिछली सदी के फैशन से अंदाजा लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि आज की लड़कियां फैशन के साथ प्रयोग करने से घबराती हैं। उन्हें इंटरनेट मीडिया पर ट्रोलिंग से डर लगता है। मैंने हाल में एक ड्रेस पहनी थी, उसके लिए मेरी भी ट्रोलिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें: Govinda के बेटे Yashwardhan के डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पंजाबी गाने पर दिखाया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।