Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor ने पति आनंद आहूजा के बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिपलॉक करती आईं नजर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 04:23 PM (IST)

    Sonam Kapoor On Anand Ahuja Birthday सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 29 जुलाई को अपने पति आनंद आहुजा (Anand Ahuja) का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इन दिनों ...और पढ़ें

    Anand Ahuja Happy birthday Sonam Kapoor Photo Credit Instagram
    Anand Ahuja Happy birthday Sonam Kapoor Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने सेलिब्रेट किया पति का जन्मदिन
    2. लंदन में खास अंदाज में कपल ने किया सेलिब्रेशन
    3. एक्ट्रेस शेयर की लिपलॉक की तस्वीरे

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonam Kapoor On Anand Ahuja Birthday: बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 29 जुलाई को अपने पति आनंद आहुजा (Anand Ahuja) का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इन दिनों एक्ट्रेस लंदन में हैं जहां वह अपने पति का जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया है ।

    सोनम कपूर ने पति को किया विश

    पति आनंद आहूजा के बर्थडे के मौके पर सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति संग कई फोटो शेयर कर प्यार भरा मैसेज भी लिखा । सोनम ने 9 तस्वीरें साझा की । इन सभी फोटोज में आनंद आहूजा अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी बेटे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं तो कभी सोनम के साथ लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    आनंद संग लिपलॉक करती नजर आईं सोनम कपूर

    एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय आनंद, एक साल फिर से सूरज के चारों ओर, इस बार अपने खूबसूरत बेटे के साथ । हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं , आप दयालु , संवेदनशील अद्भुत व्यक्ति हैं। हर किसी को एहसास होता है कि आप कितने खास हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि आप शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। ऊंची उड़ान भरें और सितारों तक पहुंचे @आनंदअहुजा ।

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

    सोनम कपूर के  वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस की फिल्म ब्लाइंड जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई है, जो देख नहीं सकती। फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है। इसके अलावा एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आएंगी।

    खबरें और भी