Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor House: अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का 173 करोड़ का आलीशान महल, खूबसूरती देख बोलेंगे- WOW

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 01:53 PM (IST)

    Sonam Kapoor House Inside Photos सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिल्ली स्थित आलीशान घर की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर ...और पढ़ें

    देखिए सोनम कपूर के आलीशान घर की तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    देखिए सोनम कपूर के आलीशान घर की तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने 173 करोड़ी घर में रखी पार्टी
    2. सोनम कपूर ने अंदर से दिखाया दिल्ली का घर
    3. सोनम कपूर ने दिल्ली में होस्ट की थी डिनर पार्टी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor Delhi House Inside Photos: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) फिल्मों से ज्यादा अपनी शान-ओ-शौकत भरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। महंगे आउटफिट, गाड़ी या फिर घर हो, वह आए दिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाती रहती हैं। 

    अब सोनम कपूर ने अपने दिल्ली हाउस की झलक दिखाई है। जैसा कि आप जानते होंगे कि सोनम का दिल्ली के अलावा मुंबई और लंदन में शानदार घर है। वह मुंबई और लंदन आती-जाती रहती हैं, लेकिन दिल्ली में उनका कम आना-जाना होता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने दिल्ली गईं और एक शानदार पार्टी होस्ट की। उन्होंने अपने करोड़ों के घर की इनसाइड फोटोज भी शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- पति Anand Ahuja के प्यार में डूबीं Sonam Kapoor, बोलीं- 'मैंने एक परफेक्ट जेंटलमैन से शादी की...'

    सोनम कपूर ने आलीशान घर में होस्ट की पार्टी

    नीरजा एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली स्थित घर में एक आलीशान लंच पार्टी होस्ट की, जिसका थीम इंडियन-मॉर्डन था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, "एक लंच जो भारत की प्रचुरता के बारे में बताता है। हमारे मेहमानों के लिए हमारे देश की खासियत को व्यवस्थित करने और खूबसूरती से पेश करने में मेरी मदद करने के लिए सिया, इरा, करण, रजनीत और मारुत को धन्यवाद।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    सोनम कपूर ने आगे लिखा, "मेरे लिए इस स्पेशल ड्रेस को डिजाइन करने के लिए मेरे अच्छे दोस्त कुणाल रावल को धन्यवाद। यह मेरी अब तक की पसंदीदा ड्रेसेस में से एक है। यह सचमुच मॉडर्न इंडिया की एक झलक है।" अनिल कपूर ने कमेंट कर लिखा, "आउटस्टैंडिंग हॉस्पिटैलिटी, आउटस्टैंडिंग लंच, आपने और आनंद ने खुद को पीछे छोड़ दिया।"

    सोनम कपूर का घर अंदर से है बेहद खूबसूरत

    नीले रंग की जैकेट और मैचिंग स्कर्ट पहने सोनम कपूर एक कंसोल टेबल के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिस पर नंदी की मूर्ति रखी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने डाइनिंग एरिया की झलक दिखाई है। उनका डाइनिंग टेबल लकड़ी का है, जिसे ग्रीनरी, कैंडल्स, चांदी के हाथी की मूर्तियों और लाल पत्तियों वाले फूलदानों से सजाया गया है। इसके ऊपर एक बड़ा सा झूमर है, जो डाइनिंग एरिया में चार-चांद लगाने का काम कर रहा है।

    खबरें और भी

    173 करोड़ का है सोनम कपूर का घर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा का यह घर 173 करोड़ रुपये का है। यह दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर स्थित है। 

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने डिलीवरी के बाद बिना डाइट और एक्सरसाइज कम किया वजन, कहा- '16 महीने लग गए खुद को वापिस पाने में'