Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor Son Vayu Pic: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु की एक झलक, आलिया भट्ट ने किया ये कमेंट

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 07:30 PM (IST)

    सोनम कपूर तीन महीने पहले मां बनी थी। एक्ट्रेस बेटे और पति संग लंदन जा पहुंची हैं। जहां से लगातार सोशल मीडिया पर वायु की तस्वीर और वीडियो साझा कर रही ह ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor Son Vayu, Anand ahuja, Photo
    Sonam Kapoor Son Vayu, Anand ahuja, Photo

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Son Vayu Face: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों फिल्मों से दूर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अगस्त में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) रखा है। हालांकि अभी तक उन्होंने बेटे की तस्वीर फैंस के साथ रिवील नहीं की है। मां बनने के तीन महीने बाद एक्ट्रेस बेटे वायु संग लंदन जा पहुंची है। इसी बीच एक्ट्रेस ने पति और बेटे संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्हें वायु की एक झलक देखने को मिल रही है।

    वीडियो में दिखी वायु की एक झलक

    सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन की खूबसूरत सड़कों पर घूमने निकली है। आनंद कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं और सोनम उनके साथ बैठी हैं। वीडियो में आगे आनंद बेटे को गोद में लिए दिखाई देते हैं, लेकिन यहां पर वायु का चेहरा नहीं दिख रहा है। हालांकि वीडियो के थंबनेल में वायु की झलक देखने को मिल रही हैं। इस दौरान आनंद और सोनम दोनों बेटे को किस करते दिख रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- स्वीट नथिंग्स.. और इसके साथ पेरेंट्स हैशटैग दिया है। इस वीडियो पर आनंद अहूजा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अपनी दुनिया के साथ दुनिया घूम रहा हूं।' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लिखा-बहुत खूबसूरत।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    बेहद शानदार है वायु की नर्सरी

    बीते दिनों सोनम कपूर ने बेटे वायु की नर्सरी की तस्वीरें साझा की थीं। एक्ट्रेस ने बेटे के लिए जंगल थीम की नर्सरी बनवाई है, जिसमें उन्होंने ज्यादातर फर्नीचर लकड़ी से बनवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने वायु के कमरे में कई खूबसूरत पेंटिंग्स भी लगई हैं। साथ ही इसमें अर्थ कलर्स का ज्यादा से ज्यादा यूज किया गया है। इसे सोनम ने ‘वंडर एंड ब्यूटी’ कहा है।

    यह भी पढ़ें-  Manushi Chhillar: इस बिजनेसमैन को डेट कर कही हैं मानुषी छिल्लर? ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में हो गई है शिफ्ट!

    खबरें और भी