Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood Stars Relations: एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं ये स्टार्स, कनेक्शन जान घूम जाएगा दिमाग

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 07:41 PM (IST)

    Bollywood Stars Relations बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे पारिवारिक कनेक्शन है ...और पढ़ें

    sonam kapoor to ranveer singh these celebs has a family relations. Photo Credit- Instagram
    sonam kapoor to ranveer singh these celebs has a family relations. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bollywood Stars Relations: बॉलीवुड स्टार्स के लिए लोगों में दीवानगी बहुत ज्यादा है। हर फैन अपने पसंदीदा एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। बॉलीवुड में हम स्टार किड्स के ट्रेंड को तो जानते ही हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा। कई सितारे ऐसे हैं जो दूर के रिश्तेदार हैं तो किसी की नानी और दादी के बीच एक खास और गहरा रिश्ता रहा है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपस में रिश्तेदार हैं। जिनमें कुछ पुराने और कुछ नए स्टार्स शामिल हैं।

    रणवीर सिंह-सोनम कपूर

    बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखने वाले रणवीर सिंह के मुंह से भले ही आपने ये कभी न सुना हो कि उनका अनिल कपूर के परिवार से कोई नाता है, लेकिन हम आपको बता दें कि रणवीर सिंह और सोनम कपूर रिश्ते में भाई बहन है। दरअसल सोनम की नानी और रणवीर सिंह के दादा रिश्ते में भाई बहन हैं और यही दोनों के बीच के कनेक्शन को भी जोड़ता है।

    प्रेम चोपड़ा-राज कपूर

    आप शायद ही ये सोच पाएंगे कि राज कपूर और प्रेम चोपड़ा के बीच भी गहरा नाता हो सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा की पत्नी और राज कपूर की पत्नी सग्गी बहनें हैं। इस हिसाब से इन दोनों के बीच जीजा साले का रिश्ता है।

    अयान मुखर्जी- रानी मुखर्जी

    ये तो आप जानते हैं कि अयान मुखर्जी और काजोल का एक-दूसरे से गहरा रिश्ता है। दोनों के पिता भाई हैं। लेकिन सिर्फ काजोल ही नहीं बल्कि रानी मुखर्जी भी रिश्ते में अयान मुखर्जी की बहन लगती हैं। दरअसल इन तीनों के पिता आपस में कजिन थे। हालांकि अयान काजोल के साथ नजर आए हैं, लेकिन रानी के साथ उन्हें कम ही देखा जाता है।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट-इमरान हाशमी

    आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी गहरा कनेक्शन है। इमरान हाशमी रिश्ते में आलिया भट्ट के बड़े भाई हैं। दरअसल महेश भट्ट और इमरान हाशमी की मां रिश्ते में भाई बहन है और इमरान महेश भट्ट को मामा पुकारते हैं।

    लता मंगेशकर- श्रद्धा कपूर

    लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर के बीच भी गहरा रिश्ता है। दरअसल लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरे की मौसी हैं, इस हिसाब से श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हैं।

    प्रेम नाथ- राज कपूर

    करीना कपूर और दिग्गज एक्टर प्रेम नाथ मल्होत्रा के बीच भी गहरा कनेक्शन हैं। दरअसल प्रेम नाथ मल्होत्रा और राज कपूर के बीच जीजा साले का सम्बन्ध था। प्रेम नाथ मल्होत्रा की बहन कृष्णा मल्होत्रा(कृष्णा राज कपूर)से राज कपूर ने शादी की थी। उस हिसाब से प्रेम नाथ मल्होत्रा करीना कपूर के नाना जी थे।

    अदिति राव हैदरी-किरण राव

    एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और किरण राव दोनों के बीच भी काफी मजबूत कनेक्शन है। दरअसल किरण और अदिति दोनों तेलंगाना के वानापंथी की राजकुमारी हैं। वहां के राजा जेपी राव अदिति के नाना और किरण राव के दादा है और यही दोनों के बीच एक रिश्ता जोड़ता है।

    दिलीप कुमार- अयूब खान

    दिलीप कुमार और टीवी एक्टर अयूब खान के बीच भी गहरा कनेक्शन है। अयूब खान के पिता नासिर खान और दिलीप कुमार के बड़े भाई थे। इस वजह से दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार आयूब खान के पिता लगे।

    ऐश्वर्या राय बच्चन- करिश्मा कपूर

    ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच भी गहरा रिश्ता है। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन की ननद श्वेता बच्चन की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतू नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई, जिसके बाद श्वेता करिश्मा की भाभी हुई और ऐश्वर्या से भी उनका पारिवारिक कनेक्शन जुड़ गया क्योंकि ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन की बहू है।