विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Wedding: संगीत समारोह में भी उमड़ पड़ा था बॉलीवुड, देखें चुनिंदा 10 तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 08 May 2018 09:58 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 May 2018 06:08 AM (GMT+05:30)

तस्वीरें बता रही हैं कि सोनम कपूर के लिए यह शाम बेहद स्पेशल रही और अब संगीत के बाद शादी की गहमागहमी शुरू हो गयी है।

Sonam Wedding: संगीत समारोह में भी उमड़ पड़ा था बॉलीवुड, देखें चुनिंदा 10 तस्वीरें
Sonam Wedding: संगीत समारोह में भी उमड़ पड़ा था बॉलीवुड, देखें चुनिंदा 10 तस्वीरें

मुंबई। सोनम कपूर की शादी को लेकर बॉलीवुड में एक कमाल का उत्साह देखा जा रहा है। शादी की रस्में पूरी हो गयी हैं। बहरहाल, सोमवार देर शाम सोनम की शादी का संगीत समारोह हुआ। इस मौके पर सोनम का पूरा परिवार बेहद खुश और उत्साहित नज़र आया साथ ही इस समारोह में मौजूद तमाम स्टार्स भी भी अपने पूरे रंग में नज़र आये।

सोनम कपूर से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर लगातार वाइरल हो रही हैं। जब से यह ख़बर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को मुंबई में शादी करने जा रही हैं तब से इस ख़बर पर सबकी नज़र है! बहरहाल, सोनम के संगीत समारोह से आई इन तस्वीरों से कार्यक्रम का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इस मौके पर सफ़ेद और गोल्डन कलर का ड्रेस कोड रखा गया था। परिवार वालों के साथ आये मेहमानों ने भी इस ड्रेस कॉड को फॉलो किया। जैकलिन फर्नांडिस की ख़ुशी इस तस्वीर में आप साफ़ देख सकते हैं!

यह भी पढ़ें: जाह्नवी और खुशी को लेकर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची अंशुला कपूर, देखें तस्वीरें

अपनी दीदी सोनम की शादी को लेकर जाह्नवी और ख़ुशी कपूर भी बेहद उत्साहित हैं। दोनों बहनें इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

शिल्पा शेट्टी भी इस मौके पर बेहद खुश नज़र आईं। आप देख सकते हैं इस आउटफिट में शिल्पा बेहद चार्मिंग लग रही हैं।

सोनम कपूर के साथ फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी काम कर रहीं  अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अपने इस ख़ास दोस्त के संगीत समारोह में पहुंची।

करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा के साथ इस फंक्शन में शामिल होने पहुंची थीं।

कटरीना कैफ की बहन इज़ाबेल कैफ भी अपने स्टाइल से सोनम कपूर के संगीत समारोह में सबका ध्यान खींच रही थीं।

आप देख सकते हैं फराह ख़ान पैर में चोट लगने के बावजूद अपने तीनों बच्चों संग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची।

बता दें कि रानी मुखर्जी भी सोनम की ख़ुशी में शामिल होने के लिए ख़ास तौर से पहुंची थीं।

कटरीना कैफ भी इस मौके पर नज़र आईं। इस तस्वीर में आप अर्जुन और बोनी कपूर को भी देख सकते हैं।

आखिरी तस्वीर में आप सोनम कपूर और आनंदआहूजा के साथ अनिल कपूर को देख पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई में शाह रुख़, आमिर समेत ये स्टार्स भी आये नज़र, देखें तस्वीरें

तस्वीरें बता रही हैं कि सोनम कपूर के लिए यह शाम बेहद स्पेशल रही और अब संगीत के बाद शादी की गहमागहमी शुरू हो गयी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।