यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonam Kapoor ने सासू मां पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट
Sonam Kapoor अपनी सास के कितने करीब हैं यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से हमेशा जगजाहिर होता रहता है। हाल ही में सोनम ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की शुभक ...और पढ़ें

HighLights
- सोनम कपूर ने सास के लिए किया पोस्ट
- जन्मदिन पर सोनम ने सासू मां को दी शुभकामनाएं
- सास के लिए सोनम कपूर ने लिखा नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यूं तो सोनम अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की झलकियां अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
सोनम कपूर अपने माता-पिता की तरह सास-ससुर से भी काफी क्लोज हैं। वह अक्सर अपने सास-ससुर के लिए पोस्ट करती रहती हैं। सास-ससुर की मैरिज एनिवर्सरी की बधाई देने के बाद अब एक्ट्रेस ने एक नया पोस्ट किया है, जो उनकी सासू मां प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) के लिए है।
सोनम ने किया सासू मां को बर्थडे विश
दरअसल, आज यानी 27 फरवरी 2024 को सोनम कपूर की सास और आनंद आहूजा की मां प्रिया आहूजा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोनम ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। तस्वीरों की सीरीज में सास और बहू के बीच एक खास बॉन्ड दिखाई दे रहा है। सोनम ने शादी की अनदेखी फोटोज से लेकर हालिया मीटिंग तक की झलकियां दिखाई हैं।
यह भी पढ़ें- Fighter Trailer: 'फाइटर' का ट्रेलर देख चौंक गए Ranveer Singh, सोनम कपूर ने पिता Anil Kapoor के लिए कही ये बात
सोनम कपूर ने सासू मां के लिए लिखा नोट
फोटोज शेयर करते हुए सोनम कपूर ने अपनी सासू मां के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। सोनम ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो मां। वायु के साथ खेलने, मेरे साथ बातें करते हुए नमकीन खाने, अपने लड़कों के साथ भोजन करने और पापा के साथ यात्रा करने और घूमने-फिरने से भरा यह सबसे अच्छा साल हो। जिओ हजारों साल। हम आपसे प्यार करते हैं।"
खबरें और भी
बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के चार साल बाद सोनम और आनंद एक बेटे के माता-पिता बने। कपल ने अपने बच्चे का नाम वायु रखा है।