Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कान्स में Alia Bhatt को इग्नोर किए जाने की खबरों पर भड़कीं मां सोनी राजदान, बोलीं- 'बहुत सारी नफरत से...'

    Updated: Sun, 17 May 2026 06:46 PM (IST)

    Cannes 2026 में गईं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब उनकी मां सोनी राजदान ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    बेटी आलिया भट्ट के सपोर्ट में बोलीं सोनी राजदान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बेटी आलिया भट्ट के सपोर्ट में बोलीं सोनी राजदान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कान्स 2026 के ओपनिंग में लोरियस पेरिस की एंबेसडर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जलवा देखने को मिला। रेड कारपेट पर उन्होंने एक से बढ़कर एक लुक में खूबसूरती बिखेरी। मगर इस बीच एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग भी झेली।

    दरअसल, आलिया भट्ट का कान्स के रेड कारपेट से एक वीडियो सामने आया था जिसमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस को इग्नोर किया गया। कान्स में इग्नोर किए जाने पर आलिया को बुरी तरह ट्रोल किया गया। 

    आलिया के सपोर्ट में उतरीं राइटर

    हाल ही में राइटर शुनाली खुल्लर श्रॉफ ने आलिया का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट जारी किया और कहा कि वह कान्स में इग्नोर नहीं हुई थीं। एक क्लिप वायरल हुई जिसमें दिखाया गया कि जब आलिया कान्स में पोज दे रही थीं तो फोटोग्राफर कहीं और ही व्यस्त थे। कुछ ही मिनटों में इंटरनेट ने फैसला कर लिया कि 'उन्हें नजरअंदाज किया गया।' कैमरे का एक भटका हुआ एंगल और भारतीय इंटरनेट ने इसे 'राष्ट्रीय अपमान' के तौर पर देखना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- 'तुमने नोटिस किया...' Cannes ट्रोलिंग मामले में Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब

     

    बेटी को मिले हेट पर भड़कीं सोनी राजदान

    शुनाली खुल्लर के इसी पोस्ट पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया और मिल रहे सोशल मीडिया हेट के बारे में अपनी भड़ास निकाली। सोनी राजदान ने लिखा, "सोशल मीडिया प्यार, जानकारी, मनोरंजन और बहुत सारी नफरत से भरा हुआ है और सबसे बढ़कर, यह समाज के बारे में कुछ दिखाता है। इस पर एक बहुत ही दिलचस्प समाजशास्त्रीय चर्चा हो सकती है, जिस पर आने वाले सालों तक बात और रिसर्च की जा सकती है।" 

    Soni Razdan

    आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

    सोशल मीडिया आलोचनाओं से इतर आलिया भट्ट के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। एक्ट्रेस इन दिनों लव एंड वॉर (Love and War) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास स्पाई थ्रिलर अल्फा, सुपरनैचुरल थ्रिलर तुम्बाड 2 और 3 है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हस्तर' को चकमा देकर खजाना लूटेंगी Alia Bhatt! सोहम शाह के साथ Tumbbad 3 में एक्ट्रेस का लीड रोल कन्फर्म?