विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 साल पहले Akshay Kumar ने तोड़ा था आलिया भट्ट की मां का 'सपना'! रुस्तम की वजह से नहीं बन पाई थी एक्ट्रेस की फिल्म

Published: Mon, 29 Jun 2026 05:23 PM (IST)

आलिया भट्ट् की मां सोनी रजदान ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक फिल्म की वजह से उनका एक सपना टूट गया था।

अक्षय कुमार की 'रुस्तम' ने तोड़ा था रजदान का सपना

अक्षय कुमार की 'रुस्तम' ने तोड़ा था रजदान का सपना

HighLights

  1. अक्षय कुमार की 'रुस्तम' ने तोड़ा था रजदान का सपना

  2. 10 साल बाद भी सोनी रजदान ने नहीं छोड़ी उम्मीद

  3. सालों बाद आलिया भट्ट की मां ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग दस साल पहले आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान अपनी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म 'लव अफेयर' पर काम कर रही थीं। इस फिल्म को को पूजा भट्ट अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत भूषण कुमार की 'टी-सीरीज' के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही थीं। हालांकि, यह प्रोजेक्ट कभी पर्दे पर नहीं आ पाया।

सोनी ने शुरू कर दिया था फिल्म पर काम

सोनी ने ऊटी में 'लव अफेयर' (Love Affair) का प्री-प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया था। यह फिल्म 1959 के चर्चित नानावती मर्डर केस पर आधारित थी और इसकी कास्ट भी शानदार थी - अली फजल (Ali Fazal) नानावती के रोल में थे वहीं कल्कि कोचलिन उनकी पत्नी के रोल में थीं और चंदन रॉय सान्याल वकील राम जेठमलानी का रोल निभा रहे थे।

akshay kumar  (3)

अक्षय कुमार की फिल्म की वजह से नहीं बना काम

सोनी राजदान (Soni Razdan) ने बताया कि कैसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'रुस्तम' ने उनकी नानावती फिल्म के प्रोजेक्ट को रोक दिया। एक इंटरव्यू में निराश सोनी ने कहा, 'दुर्भाग्य से, फिल्मों के साथ ऐसा होता है। सोनी शूटिंग शुरू करने के बहुत करीब पहुंच गई थीं, लेकिन फिर सब कुछ बिगड़ गया। शूटिंग शुरू होने में बस तीन हफ्ते बचे थे, और किसी वजह से बजट को लेकर चीजें गड़बड़ा गईं।

akshay kumar  (2)

सोनी ने नहीं छोड़ी उम्मीद

अक्षय कुमार की रुस्तम (Rustom) पर्दे पर आने के बाद सोनी ने उस वक्त फिल्म पर काम करना ठीक नहीं समझा , क्योंकि रुस्तम भी नानावती केस से प्रेरित थी। ऐसे में सोनी की फिल्म नहीं बन पाई। लेकिन सोनी ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है, उन्होंने कहा कि वह एक दिन जरूर आए जब वे अपनी ड्रीम डायरेक्टोरियल फिल्म बनाएंगी। इस फिल्म में सोनी खुद भी एक रोल निभाने वाली थीं।

सोनी ने कहा, 'मैं अब भी वह फ़िल्म बनाना चाहती हूं क्योंकि इसमें एक महिला और एक पत्नी के नजरिए से कहानी दिखाई गई थी, जो बहुत ही बेहतरीन था। यह तीन लोगों की कहानी थी और हमने इसकी कहानी को बहुत बारीकी से दिखाया था। और एक दिन, जब सही समय आएगा, तो यह फिल्म जरूर बनेगी'।

नावनावती मर्डर केस

नानावती मर्डर केस एक नेवी ऑफिसर के बारे में है जिसने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी थी। इस केस से प्रेरित होकर पिछले कुछ सालों में कई फिल्में और शो बने हैं। आर.के. नय्यर ने 1963 में 'ये रास्ते हैं प्यार के' फिल्म बनाई थी, जिसमें अशोक कुमार, सुनील दत्त और लीला नायडू ने काम किया था।

गुलजार ने भी 1973 में इसी केस पर आधारित एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम 'अचानक' था। इसमें विनोद खन्ना, ओम शिवपुरी और लिली चक्रवर्ती ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 को लगा सबसे बड़ा झटका! डायरेक्टर प्रियदर्शन ने छोड़ी फिल्म, बोले- कभी रिलीज नहीं होगी...