Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas 2023: सोनी राजदान ने शुरू की क्रिसमस की तैयारी, कपूर परिवार को दिया खास सरप्राइज, देखें वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 12:29 AM (IST)

    क्रिसमस का फेस्टिवल आने वाला है और बॉलीवुड में इसका सेलिब्रेशन अभी से देखने को मिल रहा है। हाल ही में सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेय ...और पढ़ें

    सोनी राजदान ने शेयर किया वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    सोनी राजदान ने शेयर किया वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में क्रिसमस का फेस्टिवल आने वाला है और बॉलीवुड में इस फेस्टिवल की शुरुआत अभी से हो गई है। हाल ही में, आलिया भट्ट की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस ट्री का एक वीडियो शेयर किया है। यह क्रिसमस ट्री आलिया और उनकी बेटी राहा के साथ-साथ कपूर और भट्ट परिवार के लिए बेहद खास है।

    सोनी राजदान ने शेयर किया वीडियो

    7 दिसंबर को सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक सजे हुए क्रिसमस ट्री की वीडियो फैंस के साथ शेयर की। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस क्रिसमस ट्री को आलिया भट्ट, राहा, रणबीर कपूर, शाहीन, महेश भट्ट, नीतू, रिद्धिमा और खुद सोनी के नाम वाले लाल बाउबल्स से सजाया गया है।

    यह भी पढ़ें: लंदन में भी दिखती है दिवाली की धूम, एक्ट्रेस Soni Razdan ने किया पुराने दिनों को याद; बताया त्योहारों का महत्व

    वहीं, नीतू कपूर के दमाद और रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा के नाम वाले बाउबल्स को भी इस क्रिसमस ट्री में जोड़ा गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा 'क्रिसमस आ रहा है'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

    रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया शेयर

    जैसे ही सोनी राजदान ने इस वीडियो पोस्ट किया, उसके बाद रिद्धिमा कपूर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'बहुत खूबसूरत'। साथ ही कमेंट सेक्शन में भी दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, नीतू कपूर ने भी इसको अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने कमेंट में बेस्ट लिखा।

    खबरें और भी

    सोनी राजदान का वर्क फ्रंट

    सोनी राजदान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार ईशान खट्टर स्टारर फिल्म पिप्पा में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 'राजी' और 'सारांश' जैसी कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही बता दें कि सोनी राजदान ने साल 1986 में महेश भट्ट से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Pics: मां सोनी राजदान को बर्थडे विश कर इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, थ्रोबैक फोटो के साथ लिखी दिल की बात