Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonu Nigam के नाम से सोशल मीडिया पर की गई धोखाधड़ी, सिंगर ने कहा- 'सतर्क रहो'

    By Jagran NewsEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 08:56 PM (IST)

    Sonu Nigam Online Scam हिंदी सिनेमा में अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर सोनू निगम ने एक लेटेस्ट पोस्ट में अपने फैंस को स्कैम से बचने की सलाह दी। दरअसल कु ...और पढ़ें

    Sonu Nigam Warns Of Scammer Woman Trying To Extort Money From His Fans. Photo-Instagram
    Sonu Nigam Warns Of Scammer Woman Trying To Extort Money From His Fans. Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया के दौर में मशहूर व्यक्तियों के नाम का दुरुपयोग होना आम बात है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को सोशल मीडिया पर एक धोखाधड़ी का पता चला है, जिसे लेकर गायक ने लोगों को चेतावनी दी है।

    सोनू निगम ने फेसबुक पर कुछ स्क्रीनशॉट सीरीज शेयर किए, जिनमें एक व्यक्ति की फर्जी अकाउंट के साथ बातचीत दिखाई गई है। दरअसल, एरिका नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर सोनू निगम की मैनेजमेंट टीम से होने का दावा कर रही है और गायक के फैंस से संपर्क कर रही है।

    सोशल मीडिया के जरिए हो रही है धोखाधड़ी

    एरिका नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर लोगों को संदेश भेज रही है कि मुझे और मेरी टीम को सोनू निगम के कुछ खास फैंस से संपर्क करने के लिए और उन्हें चुनने के लिए कहा गया है। आप उन कुछ चुनिंदा भाग्यशाली फैंस में से एक हैं, जिन्हें सोनू निगम के साथ मिलने और उनसे आमने-सामने बात करने का मौका मिलेगा। इसके लिए महिला ने गायक के फैंस से पैसों की भी मांग की।

    सोनू निगम ने फैंस से सावधान और जागरूक रखने की अपील की

    जब इस बात की जानकारी सोनू निगम को हुई तो उन्होंने लोगों को इस शख्स से सावधान रहने की चेतावनी दी है। गायक ने अभी तक इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

    खबरें और भी

    सोनू ने एक पोस्ट में लिखा, "माय डियर फैमिली एंड फ्रेंड्स.. कोई 'ईमानदारी से' पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। जरूर देखें.. और सावधान रहें।"

    सोनू निगम के पोस्ट पर लोगों ने दिया रिएक्शन

    इस बीच, उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स ने यह भी दावा किया कि उन्हें सिंगर श्रेया घोषाल की "टीम" से भी इसी तरह के मैसेज मिले हैं। वहीं, दूसरे लोगों ने जागरूकता फैलाने के लिए सोनू निगम को धन्यवाद कहा।

    एक यूजर ने लिखा, हमें यह मैसेज श्रेया घोषाल की तरफ से भी मिला। कृपया ऐसे घोटालों से सावधान रहें। इसे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद। एक ने लिखा, इसे शेयर करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और दूसरे लोग इस जाल में न फंसें...आप बहुत अच्छे हैं सोनू जी। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।

    जादुई आवाज से दिए कई सूपरहिट गाने

    अपनी जादुई आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाले फेमस सिंगर सोनू निगम ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। शायद ही उनका कोई गाना ऐसा हो, जिसने जिसने फैंस के दिलों को छुआ न हो। हर जनरेशन के लोगों को सोनू निगम के गाने काफी पसंद हैं। सोनू की सुरीली आवाज सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हिन्दी समेत बंगाली, तेलुगु, गुजराती कन्नड़, मराठी, ओडिया, मलयालम और भोजपुरी भाषाओं में भी गाने गाए हैं।