यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुश्किल में फंसी Neha Dhupia तो मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, एक्ट्रेस ने कहा- 'वह सबसे रिलाएबल हेल्पलाइन हैं'
Sonu Sood Neha Dhupia बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया को अपने परिवार के साथ ट्रेवलिंग कर रही थीं लेकिन फ्लाइट में हो रही देरी से वह परेशान हो गईं और उन्ह ...और पढ़ें

HighLights
- नेहा धूपिया को ट्रेवलिंग में हुई ये दिक्कत
- सोनू सूद ने की नेहा धूपिया की मदद
- नेहा धूपिया ने सोनू सूद को बताया रिलाएबल हेल्पलाइन
नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Sood Helps Neha Dhupia: सोनू सूद अब भारतीयों के लिए एक 'मसीहा' बन गए हैं, जो सिर्फ आम जनता की नहीं, बल्कि सितारों की मदद करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में, सोनू सूद ने अपनी फ्रेंड और एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) की मदद की।
दरअसल, हुआ यूं कि नेहा धूपिया को फ्लाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। वह अपनी फैमिली, बच्चों गुरिक और मेहर के साथ ट्रेवल कर रही थीं, लेकिन उन्हें फ्लाट्स में बहुत देरी हो रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मदद मांगी।
नेहा धूपिया को एयरपोर्ट पर हुई ये परेशानी
नेहा धूपिया ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर सोनू सूद (Sonu Sood) का शुक्रिया किया। उन्होंने सोनू सूद और इंडिगो को टैग करते हुए लिखा, "हम अपने परिवार और दो छोटे बच्चों के साथ उड़ान भर रहे हैं। इंडिगो से लगातार फ्लाइट में देरी की सूचना मिल रही। मौसम को देखते हुए मैं हवाईअड्डे पर एक भीड़-भाड़ वाले दिन की कल्पना कर सकती हूं।"
नेहा धूपिया ने अपने ट्वीट में लिखा, "दिन की इस कठिन शुरुआत को बेहतर बनाने के लिए ऑथोरिटी के किसी अधिकारी और जानकार व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास कर रही हूं। टिकट काउंटर पर मेरा नंबर है, प्लीज कॉल कीजिए। आज यात्रा करने में समझदारी बरतने की जरूरत है।"
खबरें और भी
सोनू सूद ने की नेहा धूपिया की मदद
नेहा धूपिया ने जैसे ही ट्वीट किया, इंडिगो और सोनू सूद ने मिलकर उनकी इस उलझन को सुलझा दिया। एक्ट्रेस ने दोबारा पोस्ट शेयर कर सोनू सूद और इंडिगो को शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने एक्टर को 'सबसे रिलाएबल हेल्पलाइन' बताया। एक्टर ने नेहा का जवाब देते हुए ट्वीट किया, "24 घंटे, कहीं भी, किसी भी टाइम, बस एक कॉल मेरे दोस्त।"
क्या सोनू सूद-नेहा धूपिया ने साथ किया है काम?
सोनू सूद और नेहा धूपिया ने एक साथ कई फिल्में की हैं। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'शीशा' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 'सिंह इज किंग' (2008) और 'मैक्सिमम' (2012) में भी साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। बात करें सोनू के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'फतेह' में दिखाई देंगे।