Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonu Sood: फिर 'मसीहा' बने सोनू सूद, दुबई एयरपोर्ट पर बचाई शख्स की जान, दंग रह गई मेडिकल टीम

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 10:58 AM (IST)

    सोनू सूद के सिनेमाई करियर की करें तो वो आखिरी बार फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में थे। वहीं अब ...और पढ़ें

    Photo Credit : Sonu Sood Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Sonu Sood Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Sood: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाले एक्टर सोनू सूद आज लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। पर्दे पर विलन का रोल निभाने वाले सोनू कोरोना काल में रियल हीरो बनकर सामने आए थे। सोनू ने कोरोना काम में जिस तरह से प्रवासी मजदूरों से लेकर संकट में फंसे हर उस इंसान की मदद की उसे कोई भी भूल नहीं सकता है। आज भी उनके घर के सामने लोगों की भीड़ रहती है और वो पूरी कोशिश करते हैं कि उनके पास आए हुए हर किसी के लिए मददगार साबित हों। इस बीच सोनू सूद ने दुबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा किया जिससे वहां का स्टाफ और एक्टर के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    सोनू सूद ने अपनी सूजबूझ से बचाई शख्स की जान

    दरअसल, ये पूरा मामला दुबई एयरपोर्ट का है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद, दुबई के इमिग्रेशन काउंटर पर इंतजार कर रहे थे कि तभी एक शख्स वहां पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उस शख्स को देखकर वहां आस पास खड़े लोग न एक दम से हैरान और परेशान हो गए थे,लेकिन कोई कुछ कर नहीं रहा था। तभी सोनू ने बिना देरी किए उस शख्स के सिर को पकड़ा और उसे सहारा देते हुए  कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, जिसके कुछ मिनटों बाद उसे होश आ गया।

    सोनू सूद की हो रही है जमकर तारीफ

    सोनू सूद एक बार फिर से अपने सराहनीय काम के चलते फैंस के फेवरेट बन गए हैं। वहीं जिस तरह से उन्होंने उस शख्स की जान बचाई उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। फैंस ही नहीं बल्कि मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने भी एक्टर की तारीफ की। होश आने के बाद उस शख्स ने सोनू को दिल से धन्यवाद किया। इस बात के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।