Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fateh Poster: सोनू सूद ने जारी किया 'फतेह' का पहला पोस्टर, बताया कब आएगा मूवी का टीजर

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 03:46 PM (IST)

    सोनू सूद जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अब आज 15 मार्च को उन्होंने अपनी आने वाली मूवी फतेह का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही एक्टर न ...और पढ़ें

    'फतेह' का पोस्टर जारी (Photo Credit: Instagram)
    'फतेह' का पोस्टर जारी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 'फतेह' का पहला पोस्टर जारी
    2. बताया कब रिलीज होगा टीजर
    3. फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी मूवी 'फतेह' सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल, आज 15 मार्च को सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी इस मूवी का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया है कि इसका टीजर कब रिलीज होगा। बता दें कि इस मूवी को खुद सोनू सूद ने डायरेक्ट किया है। अब फैंस को भी अपने पसंदीदा स्टार की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: Sonu Sood: अनजान शख्स ने चुकाया सोनू सूद के डिनर का बिल, एक्टर के लिए छोड़ा ये खास नोट

    'फतेह' का पोस्टर जारी

    सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में सोनू सूद खून से सना हुआ पेन अपनी मुट्ठी में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कभी भी किसी को कम मत समझो। पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए"।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

    इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी जानकारी दी कि इसका टीजर कल यानी 16 मार्च को जारी होने वाला है। बता दें कि 'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को सोनू सूद ने डायरेक्ट किया है और इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में होगीं। वहीं, जी स्टूडियोज और सोनाली सूद ने इसे प्रोड्यूस किया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    फतेह का पहला पोस्टर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उलटी गिनती शुरू होती है'। एक अन्य ने लिखा, 'इंतजार नहीं हो रहा'। राज कुंद्रा ने लिखा, 'अच्छा लग रहा है प्राजी इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता'।

    यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बावजूद Sonu Sood ने किया एयरलाइन क्रू को सपोर्ट, बोले- 'जानता हूं यह मुश्किल है'