Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hum Aapke Hain Koun : माधुरी दीक्षित की जगह Karisma Kapoor होतीं 'निशा', क्यों हो गईं रिजेक्ट?

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 06:26 PM (IST)

    जाने माने फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या हाल ही में इंडियन आइ़ल 15 का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि हम आपके हैं कौन! में वो माधुरी दी ...और पढ़ें

    हम आपके हैं कौन की एक सीन (Photo: Instagram)
    हम आपके हैं कौन की एक सीन (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। आज तक फिल्म के गाने, इसकी कहानी और प्रेम और निशा के बीच की केमिस्ट्री को याद किया जाता है। हम आपके हैं कौन 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी।

    रियलिटी शो पर नजर आए सूरज

    हाल ही में फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या इंडियन आइडल में आए थे जहां उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ खट्टी-मीठी यादें शेयर कीं। सूरज ने बताया कि 'निशा' के रोल के लिए माधुरी दीक्षित उनकी पहली पसंद नहीं थीं। निर्देशक ने बताया कि इससे पहले वो निशा के रोल के लिए करिश्मा कपूर को कास्ट करना चाहते थे।

    यह भी पढ़ें: Nextion को करीना कपूर के सॉन्ग पर नाचते देखना Karishma Kapoor को नहीं लगा अच्छा, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो?

    सूरज बड़जात्या टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल में आए थे जहां उन्होंने फिल्म से जुड़ा ये किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उस समय करिश्मा ने उन्हें 'प्रेम कैदी' फिल्म देखने के लिए फोन किया था। प्रेम कैदी में उनकी परफॉर्मेंस को देखकर सूरज इतने प्रभावित हुए कि वो उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे।

    करिश्मा कपूर में निशा देख रहे थे सूरज

    सूरज ने कहा कि मैं उनकी फिल्म देखकर लौटा और मैंने अपने पिता से कहा, मैंने अभी करिश्मा की फिल्म देखी। उनमें काफी जोश दिखाई दिया। मैं अभी हम आपके हैं कौन लिख रहा हूं और हमें निशा के रोल के लिए कोई चाहिए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

    सूरज बड़जात्या के पिता ने किया था मना

    हालांकि, उनके पिता राजकुमार बड़जात्या इस बारे में श्योर नहीं थे। उन्हें लगा कि करिश्मा इस रोल के लिए बहुत छोटी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मोहनीश बहल के बच्चों को ऑन-स्क्रीन स्वीकार करना पड़ा, जो उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है, क्योंकि वह काफी छोटी दिखती थीं। उन्होंने कहा, 'किसी ऐसे व्यक्ति को लो जो उस भार को अपने कंधों पर उठा सके।" अगर वो थोड़ी बड़ी होतीं तो ये रोल उन्हें ही ऑफर होता। इसके बाद ही निशा का रोल माधुरी दीक्षित की झोली में आया। ये उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक था।

    यह भी पढ़ें: Indian Idol 15 के मंच पर Raj Kapoor को म्यूजिकल अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि, करिश्मा कपूर के छलक गए आंसू!