Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे साउथ एक्टर Jr NTR, जानें क्या है वजह

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 04:48 PM (IST)

    Jr NTR Not Go In Ayodhya Ram Mandir Inauguration राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देशभर में सभी को दिया जा रहा है। RRR स्टार जूनियर एनटीआर (Jr N ...और पढ़ें

    RRR स्टार जूनियर एनटीआर (Photo Credit Instagram)
    RRR स्टार जूनियर एनटीआर (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. 22 जनवरी को है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
    2. इस मौके पर शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां
    3. RRR स्टार जूनियर एनटीआर नहीं होंगे शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jr NTR Not Go In Ayodhya Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इस मौके पर देश के हर कोने से तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल होने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में से भी कई सितारें इसमें शामिल होने वाले हैं।

    अब तक कई हस्तियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया जा चुका है। RRR स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन खबर है कि एक्टर इसमे शामिल नहीं हो पाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्यों वह प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Devara Teaser: आ गया वो पल जिसका था सबको इंतजार, 'देवरा' टीजर में जूनियर एनटीआर के दबंग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

    जानें क्यों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे NTR

    'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर को भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन अब खबर आ रही हैं कि वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'देवरा' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके चलते वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

    साउथ के इन स्टार्स को मिला निमंत्रण

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री से रजनीकांत से लेकर प्रभास, ऋषभ शेट्टी, चिरंजीवी, राम चरण, यश, धनुष और मोहनलाल को निमंत्रण भेजा गया है।

    इस दिन रिलीज होगी देवारा

    देवरा की टीम अपनी रिलीज की तारीख 5 अप्रैल, 2024 पर अड़ी हुई है।  रिलीज के लिए केवल तीन महीने बचे हैं, ऐसा लगता है कि जूनियर एनटीआर और टीम कोई समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। फिल्म को कोराटाला शिवा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, इन मशहूर हस्तियां ने राम मंदिर के निर्माण में किया खास योगदान

    देवारा में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, शाइन टॉम चाको और अन्य की स्टार कास्ट शामिल है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।