Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मंदी में बॉलीवुड का सहारा बन रही साउथ फिल्मों की हिंदी डब? Nani ने कहा- 'सिर्फ एक अच्छी फिल्म...'

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 08:51 AM (IST)

    बीते कुछ सालों से नॉर्थ में साउथ फिल्मों का क्रेज चल रहा है। साउथ की हिंदी डब को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में साउथ सिनेमा क ...और पढ़ें

    नानी ने बॉलीवुड के बुरे दौर पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नानी ने बॉलीवुड के बुरे दौर पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हिट द थर्ड केस में नजर आएंगे एक्टर नानी
    2. हाय नन्ना में आखिरी बार आए थे नजर
    3. नानी ने बॉलीवुड के बुरे वक्त पर की बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या साउथ की डब फिल्में बॉलीवुड को बचा रही हैं? यह सवाल पूछा गया साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नानी (Nani) से जो इन दिनों अपनी फिल्म हिट: द थर्ड केस (HIT: The Third Case) का प्रमोशन कर रहे हैं। नानी ने बॉलीवुड के चल रहे बुरे दिन और बचाने वाले स्टेटमेंट पर खुलकर बात की है।

    पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड को बहुत गिनी-चुनी फिल्में हिट मिली हैं। बीते साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में पुष्पा 2 और कल्कि 2898 एडी शामिल थीं। इन फिल्मों का हिंदी डब खूब पसंद किया गया। ऐसे में आए दिन सवाल उठते हैं कि क्या बॉलीवुड की सिर्फ हिंदी डब पर टिकी हुई है। इस बारे में नानी ने क्या कहा है। 

    बॉलीवुड को बचा रही साउथ की डब

    नानी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में साउथ डब की बदौलत बॉलीवुड को बचाने के सवाल पर कहा, "मुझे लगता है कि बचत करना गलत शब्द है लेकिन मुझे लगता है कि इसे बैलेंस करना सही शब्द है। कभी-कभी तेलुगु में भी मंदी आ जाती है और फिल्में 3-4 महीने तक नहीं चलती हैं। पिछली गर्मियों में हमने इसके चक्कर में थिएटर बंद कर दिए थे। पीक सीजन में कोई भी फिल्म नहीं चल रही थी। हम हर बार दोगुनी ताकत के साथ वापस आते हैं, जो हिंदी में भी होगा।"

    यह भी पढ़ें- Entertainment News: फिल्म सूर्याज सैटर्डे में फिर दिखेगा साउथ एक्टर नानी का एक्शन, बोले- मेरी हर फिल्म पैन इंडिया होगी

    Nani

    Photo Credit- Instagram

    ऑडियंस को अच्छी फिल्म की तलाश

    हिट एक्टर का कहना है कि ऑडियंस सिर्फ अच्छी फिल्में चाहती है, चाहे किसी भी भाषा की हो। बकौल एक्टर, "अब अच्छी बात यह है कि हर कोई सिर्फ एक अच्छी फिल्म चाहता है, चाहे वह किसी भी भाषा की हो। हर कोई सिर्फ एक अच्छी फिल्म चाहता है। यही बात हमें बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए इंस्पायर करती हैं।"

    खबरें और भी

    Nani Movie

    Photo Credit- Instagram

    हिंदी सिनेमा का खत्म होगा सूखा?

    नानी ने आगे कहा, "हिंदी सिनेमा ने कुछ बेहतरीन फिल्में बनाई हैं जिन्हें हम देखते हुए बड़े हुए हैं और मुझे यकीन है कि यह फिल्म फिर से बहुत तेजी से वापसी करेगी। कभी-कभी आपको ऐसे सूखे दौर की जरूरत होती है, ताकि आप रुककर चेक कर सकें, इंजन को फिर से चालू कर सकें और दोगुनी ताकत के साथ वापस आ सकें।"

    यह भी पढे़ें- 'सबकुछ नेचुरल लगेगा...' Nani ने Hit 3 की 'एनिमल' से तुलना पर जताया ऐतराज, कॉप ड्रामा पर आधिरित है फिल्म