Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना को बिना मेकअप में देख फैंस के उड़े होश, Video देख लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 11:20 PM (IST)

    रश्मिका मंदाना न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने सरल स्वभाव की वजह से भी काफी पसंद की जाती हैं। वो जब भी पब्लिक प्लेस पर ​स्पॉट की जाती हैं अपनी क्यूटनेस से ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rashmika Mandanna Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Rashmika Mandanna Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna No Makeup Look: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जहां अपने लुक को स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं कई बार उनका बिन मेकअप वाला लुक भी कैमरे में कैद हो जाता है। बिना मेकअप कई हसीनाओं को  पहचाना पाना बेहद ही मुश्किल होता है। ऐसे में अब साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक नो मेकअप वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मिका का लुक देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

    रश्मिका की सादगी ने लूटा फैंस का दिल

    'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। हर बार की तरह ही इस बार भी उन्होंने अपने अंदाज से न सिर्फ पापाराजी बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया। रश्मिका एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में नजर आईं। इस दौरान जब उनसे फोटोग्राफर्स ने उनका मास्ट हटा कर पोज देने को कहा, तब वो बिना किसी संकोच के फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपने सिंपल लुक में पोज देती दिखीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    ऐसा था श्रीवल्ली का लुक

    इस वीडियो में श्रीवल्ली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लुक की बात करें तो उन्होंने सिंपल व्हाइट टी-शर्ट के साथ लेगिंग पहनी हुई है। वहीं उन्होंने अपने हाथ में फोन और मास्क पकड़ा हुआ है। एक्ट्रेस ने पीछे एक एक बैग टांगा हुआ है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है। उनके बाल ओपन हैं और उन्होंने स्लिपर्स कैरी की है। एयरपोर्ट पर रश्मिका को सिंपल लुक में देखकर फैंस की दीवानगी उनके लिए और भी ज्यादा बढ़ती नजर आई। बिना मेकअप के भी वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आप जैसी क्यूटनेस किसी और एक्ट्रेस में नहीं।' वहीं एक ने लिखा, 'आप बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।' एक लिखता है, 'आपकी इसी सादगी पर ​मैं अपना दिल हार बैठा।'