Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सालों बाद छलका Samantha Ruth Prabhu का दर्द, Naga Chaitanya संग तलाक और बीमारी को लेकर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 10:03 PM (GMT+05:30)

    Samantha Ruth Prabhu Post सामंथा रुथ प्रभु साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी टूटी शादी और बीमारी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब ...और पढ़ें

    सामंथा रुथ प्रभु का छलका दर्द (Photo Credit: Instagram)
    सामंथा रुथ प्रभु का छलका दर्द (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सालों बाद सामंथा रुथ प्रभु का छलका दर्द
    2. टूटी शादी को लेकर कही ये बात
    3. बीमारी को लेकर भी दिया बयान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Samantha Ruth Prabhu Post: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में आए तमाम तरह के उतार-चढ़ाव का दर्द सबके साथ बयां किया है।

    तलाक को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

    सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जब मैं एक असफल शादी के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई और उस समय मेरा स्वास्थ्य और काम प्रभावित हो रहा था, तो यह मेरे लिए एक तिहरी मार की तरह था। उस दौरान, मैंने उन अभिनेताओं के बारे में पढ़ा जो स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे और वापसी की या फिर ट्रोलिंग और चिंता का सामना किया। उनकी कहानियां पढ़ने से मुझे काफी मदद मिली या ये कहें कि मेरा हौंसला बढ़ा। इससे मुझे यह जानने की ताकत मिली कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो मैं भी कर सकती हूं'।

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Pic: सामंथा रुथ प्रभु ने ब्लू ड्रेस में बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

    फैंस का पसंदीदा स्टार होना एक उपहार

    इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा 'यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि इस देश में एक पसंदीदा स्टार होना एक अविश्वसनीय उपहार है। इसलिए इसके लिए जिम्मेदार बनें, ईमानदार और वास्तविक बनें और अपनी कहानी बताएं। यह हमेशा इस बारे में नहीं होता है कि किसी के पास कितने सुपर हिट और ब्लॉकबस्टर हैं, कितने अवॉर्ड जीते गए हैं, परफेक्ट बॉडी है या सबसे खूबसूरत ड्रेस हैं। यह दर्द है, कठिनाइयां हैं, परेशानियां हैं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    मेरी कमियां सार्वजनिक हो गईं

    सामंथा रुथ प्रभु ने आगे लिखा 'मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मेरी कमियां इतनी सार्वजनिक हो गई हैं, मैं वास्तव में उनसे काफी सशक्त हूं। मैं जानती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है मैं उससे लड़ने जा रही हूं और मुझे उम्मीद है कि जो लोग समान स्थिति में हैं, उनके पास भी लड़ते रहने की ताकत होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Samantha ने पैच-अप रूमर्स के बीच हटवाया एक्स हसबैंड Naga Chaitanya के नाम का टैटू, फोटोज शेयर कर दिया सबूत!