विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सस्पेंस में अजय देवगन की Drishyam की बाप है ये साउथ फिल्म, 19 दिन में हुई भूतिया मूवी की शूटिंग, OTT पर उपलब्ध

Published: Sat, 12 Apr 2025 06:47 PM (GMT+05:30)

अगर आप काफी लंबे समय से किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ढूंढ ...और पढ़ें

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिलेगी ये साउथ सस्पेंस फिल्म / फोटो- Imdb
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिलेगी ये साउथ सस्पेंस फिल्म / फोटो- Imdb

HighLights

  1. 19 दिन में बनकर तैयार हुई थी ये साउथ फिल्म
  2. दृश्यम-महाराजा से भी खतरनाक है सस्पेंस
  3. इस OTT प्लेटफॉर्म पर आप देख सकते हैं फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल भले ही सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक में हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बाढ़ आई हो, लेकिन अधिकतर दर्शकों की पहली च्वाइस तो सस्पेंस थ्रिलर ही हैं। हर मिनट गूगल पर साउथ और हिंदी भाषा में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों को पांच करोड़ ज्यादा लोग सर्च कर रहे हैं।

बॉलीवुड में जहां सस्पेंस थ्रिलर फिल्में कम हो रही हैं, वहीं साउथ सिनेमा में मेकर्स ज्यादा से ज्यादा ऐसी मूवीज बना रहे हैं, जिनको देखकर ऑडियंस का दिमाग पूरी तरह से हिल जाएगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में 2021 में रिलीज हुई एक ऐसी ही साउथ फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सस्पेंस आपके दिमाग के नट-बोल्ट खोल देगा।

इस फिल्म का सस्पेंस देखकर आप दृश्यम की कहानी भी भूल जाएंगे, वहीं महाराजा भी आपको कहीं न कहीं हल्की फिल्म लगेगी। खास बात ये है कि इस फिल्म को बनाने में मेकर्स को सिर्फ और सिर्फ 19 दिन गए हैं। कौन सी है सस्पेंस से भरी ये साउथ फिल्म और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते हैं, यहां पर पढ़ें डिटेल्स: 

2021 में सिनेमाघरों में आई थी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म  

खास बात ये है कि जिस फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह सिर्फ सस्पेंस नहीं, बल्कि साउथ हॉरर फिल्म भी है, जिसका क्लाइमैक्स बहुत ही शानदार है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का टाइटल है चुरुली, जो एक ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री साई-फाई हॉरर थ्रिलर है, ये एक मलयालम फिल्म है।

churuli movie

Photo Credit- Imdb

इस फिल्म का डायरेक्शन लीजो जोस लिजो जोस पेल्लिसेरी ने किया था और फिल्म की कहानी एस हरीश ने लिखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की पूरी शूटिंग मेकर्स ने कोरोना से 19 दिन पहले की थी। 

यह भी पढ़ें: OTT पर सस्पेंस थ्रिलर में सबकी बाप निकली 2 घंटे 23 मिनट की ये साउथ फिल्म , IMDb से मिली 8.3 की रेटिंग

क्या है फिल्म 'चुरुली' की कहानी? 

फिल्म की कहानी रहस्यमयी, मनोवैज्ञानिक और एक अजीबो-गरीब दुनिया की ओर ले जाती है, जहां इल्यूजन और सच के बीच लोग घिरे रहते हैं। फिल्म की कहानी दो पुलिस अधिकारियों की है, जो मायलाडुमपरमबिल जॉय नामक अपराधी को पकड़ने के लिए चुरुली गांव जाते हैं, वह जैसे ही लकड़ी को पार करके गांव में एंट्री लेते हैं वहां के लोग पूरी तरह बदल जाते हैं। धीरे-धीरे पुलिसवाले इस अजीबों-गरीब डरावने गांव के रहस्य में फंसते चले जाते हैं। 2 घंटे 22 मिनट की ये फिल्म आपको पूरी तरह से डरा के तो रख ही देगी, लेकिन फिल्म का सस्पेंस ऐसा है जो आपको वॉशरूम जाने तक के लिए नहीं हिलने देगा। अब ये फिल्म आप कहां देख सकते हैं, वो भी हम आपको नीचे बता रहे हैं। 

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है 'चुरुली'  

दमदार क्लाइमैक्स से भरपूर इस 2 घंटे की फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर देख सकते हैं। मूवी में विनय फोर्ट, चेम्बन विनोद जोस, जफर इडुकी, सौबिन साहिर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 2021 में आई 'चुरुली' का बजट 3 करोड़ के आसपास था, जबकि इस मलयालम भाषी फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया था। 

यह भी पढ़ें: 1 घंटा 58 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, हर सीन को देख खुली रह जाएंगी आंखें, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।