Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साउथ सिनेमा को झटका, एक्टर सरथ बाबू का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थे एक्टर

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 22 May 2023 07:35 PM (GMT+05:30)

    South Actor Sarath Babu Death साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे एक्टर का 71 साल की उम्र मे ...और पढ़ें

    South Indian Actor Sarath Babu Passed Away- Photo/Instagram
    South Indian Actor Sarath Babu Passed Away- Photo/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। South Actor Sarath Babu Death: तेलुगु सिनेमा से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। राज-कोटि के राज के बाद अब साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू (Sarath Babu) भी इस दुनिया में नहीं रहे। तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके सरथ बाबू ने सोमवार को 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

    नहीं रहे साउथ एक्टर सरथ

    सरथ बाबू लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल ने एक स्टेटमेंट में बताया कि मल्टीपल ऑर्गन्स के फेल होने के चलते सरथ बाबू का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सरथ का इलाज बेंगलुरु में हो रहा था, लेकिन जब स्थिति और बिगड़ी तब उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया।

    क्यों उड़ी थी मौत की अफवाह?

    सरथ बाबू लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी हालत भी गंभीर थी। कुछ समय पहले उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी। हालांकि, परिवार ने इस खबर को खारिज कर दिया था। एक स्टेटमेंट में सरथ के परिवार ने कहा था कि वो जिंदा हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक्टर के परिवार ने इस तरह की अफवाहों को न फैलाने की लोगों से अपील भी की थी। हालांकि, 22 मई 2023 को सरथ के निधन से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है।

    Sarath Babu- Photo/Instagram

    कैसा रहा सरथ का एक्टिंग करियर?

    1951 में जन्मे सत्यम बाबू उर्फ सरथ ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1973 में साउथ सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वह कई फिल्मों में दिखाई दिए। सरथ ने कमल हासन और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर किया था।

    खबरें और भी

    Sarath Babu- Photo/Instagram

    सरथ के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैमिली से लेकर फैंस और सेलिब्रिटीज तक हर कोई उनके निधन से दुखी है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    एक दिन पहले म्यूजिक डायरेक्टर का हुआ था निधन

    सरथ के निधन से एक दिन पहले तेलुगु इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी राज-कोटी के राज यानी थोटकुरा सोमराजू (Thotakura Somaraju) का निधन हो गया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गानों को कंपोज किया था। रविवार को बाथरूम में फिसलने की वजह से राज का निधन हो गया था। चिरंजीवी से लेकर साई राजेश तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।