Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan के फैन हुए कोरियन सिंगर Kim Woojin, 'चलेया' गाने पर किया हुक स्टेप

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 11:51 PM (IST)

    Kim Woojin Dance Chaleya Song दक्षिण कोरियाई गायक और अभिनेता किम वूजिन (Kim Woojin) अपने डांस मूव्स के लिए काफी फेमस है। इन दिनों सिंगर इंडिया में कॉ ...और पढ़ें

    Kim Woojin Dance Song Chaleya
    Kim Woojin Dance Song Chaleya

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Kim Woojin Dance Chaleya Song: कोरियर फेमस सिंगर और स्ट्रे किड्स के पूर्व सदस्य किम वूजिन (Kim Woojin) इन दिनों भारत दौरे पर है। हाल ही में उनका राजधानी दिल्ली में  कॉन्सर्ट हुआ था, जिसके लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान सिंगर ने अपने कई सुपरहिट गाने गाए और लोगों का खूब मनोरंजन किया। सोशल मीडिया पर सिंगर के कई वीडियोज और फोटोज भी वायरल हुए।

    किम वूजिन ने किया शाह रुख के गाने पर डांस

    दक्षिण कोरियाई गायक और अभिनेता किम वूजिन  (Kim Woojin) अपने डांस मूव्स के लिए काफी फेमस है। इन दिनों सिंगर इंडिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। गुरुवार को  उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर शाह रुख खान की फिल्म जवान के फेमस गाने 'चलेया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: क्या 'कॉफी विद करण-8' का हिस्सा बनेंगे शाह रुख खान, करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी?

    वीडियो में किम चलेया के हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ  बैकग्राउंड डांसर्स भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।  इस दौरान सिंगर रेड कलर की जैकेट, डिस्ट्रेस्ड जींस और सफेद टी-शर्ट में नजर आए।

    ये आधार कार्ड का हकदार है- यूजर

    इस क्लिप को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने यहां तक दावा किया कि वूजिन एक भारतीय पहचान पत्र का हकदार है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह लड़का आधार कार्ड का हकदार है। कृपया उसे एक दिलवा दीजिए, आइए हम उसे गोद ले लें। दूसरे ने लिखा, मैं किम वूजिन का दीवाना हो गया। तीसरे ने लिखा, अरे वाह उसने यह सब कितनी आसानी से कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jawan Song Chaleya: 'इश्क हो बेहिसाब सा...', 'जवान' के दूसरे गाने में रोमांटिक हुए शाह रुख खान और नयनतारा

    दिल्ली के बाद बेंगलुरु और मुंबई में होगा कॉन्सर्ट

    बता दें, किम वूजिन आज यानी 26 अक्टूबर को आईएमसी हॉल, दीमापुर में मिनी कॉन्सर्ट और फैन मीट करते नजर आए,  जिसके बाद वह 28 अक्टूबर को  बेंगलुरु पहुंचेंगे और आखिरी  कॉन्सर्ट 29 अक्टूबर को डबलिन स्क्वायर, फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल, मुंबई में होगा।