विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

South OTT Release: ड्रैगन से लेकर पानी तक, इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर में होगा साउथ फिल्मों-सीरीज का कब्जा

Published: Thu, 20 Mar 2025 02:46 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Mar 2025 03:44 PM (GMT+05:30)

रीजनल फिल्मों का क्रेज ऑडियंस में बढ़ता ही जा रहा है। खास तौर से साउथ की फिल्में जहां वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों ...और पढ़ें

इस हफ्ते OTT और थिएटर में रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में/ फोटो- imdb
इस हफ्ते OTT और थिएटर में रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में/ फोटो- imdb

HighLights

  1. इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ फिल्मों का कब्जा
  2. पूरे हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये सीरीज
  3. ओटीटी पर रिलीज फिल्मों-सीरीज को नहीं कर सकते मिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में साउथ इंडस्ट्री ने काफी हद तक हिंदी फिल्मों और सीरीज को ओवरटेक कर लिया है। बाहुबली 2 से लेकर पुष्पा 2, कांतारा, महाराजा, लकी भास्कर जैसी कई फिल्मों की कहानियां लोगों को काफी पसंद आई। यही वजह है कि सिंगल भाषा में रिलीज हुई इन फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज तो किया गया, लेकिन वर्ल्डवाइड भी फिल्मों को लेकर क्रेज देखने को मिला। 

जिस तरह का सस्पेंस साउथ की फिल्मों में मेकर्स दिखाते हैं, वह ऑडियंस को काफी पसंद आता है। दर्शकों के बीच साउथ की फिल्मों और सीरीज को लेजर बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी उनका कंटेंट बढ़ा दिया है। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं कि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो, जियो स्टार, सोनी लिव और जी5 पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज आप इस पूरे वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं: 

ड्रैगन (Dragon)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर कायडू लोहार और अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म 'ड्रैगन' है, जो 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। ये एक तमिल फिल्म है, जिसकी कहानी डी राघवन उर्फ ड्रैगन की है, जो एक असफल और महत्वाकांक्षा रहित व्यक्ति होता है। सफल होने का ख्वाब दिल में लिए 'ड्रैगन' को कैसे अपने अतीत का सामना करना पड़ता है, ये फिल्म में दिखाया गया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 90 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था। अब ये ओटीटी पर 21 मार्च को धमाल मचाने के लिए तैयार है। 

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)

यह भी पढ़ें: Friday Release: शानदार रहेगा शुक्रवार, OTT से लेकर थिएटर्स तक, आ रही हैं ये नई धांसू सीरीज-मूवीज

पानी (Pani)

पानी मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे साल 2024 की सबसे बेहतरीन फिल्मों से एक कहा गया है। इस फिल्म को IMDB पर 4.3 की रेटिंग मिली है। 24 अक्टूबर 2024 को रिलीज ये मलयालम मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। सीमा, प्रशांत एलेक्जेंडर, सुजीत शंकर, चंदिनी श्रीधरन, जोजू जॉर्ज, अभिनया, सागर सूर्या में मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म सोनी लिव पर रिलीज हो चुकी है। 

प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sonyliv)

ऑफिसर ऑन ड्यूटी (Officer On Duty)

ऑफिसर ऑन ड्यूटी 20 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी। ये एक मलयालम भाषी फिल्म है, जिसमें प्रियामणि,  जगदीश, विशाल नायर और आडुकलम नरेन भी अहम भूमिकाओं में हैं। मूवी में कुंचाको बोबन ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा की है, जिसे डिमोट कर दिया जाता है और उसे एक सोने के हार की छानबीन करनी होती है। कैसे ये कहानी आगे बढ़ती है ये आप खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। 

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

नीक (Neek)

निलावुकु एन मेल की कहानी प्रभु की है, जो एक महत्वकांक्षी शेफ है, लेकिन उसकी लव लाइफ भी उतनी ही हेक्टिक है, जितना उसका किचन का काम है। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का निर्देशन धनुष ने किया है। मूवी में अनिका सुरेंद्रन, पविष, प्रिया प्रकाश वारियर, मैथ्यू थॉमस, वेंकटेश मेनन, रबीया खातून और राम्या रंगनाथन हैं। सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)

काधाल एंबधू पोधा उड़ामई (Kaadhal Enbadhu Podhu Udamai)

फिल्म काधाल एंबधू पोधा उड़ामई में लिजोमोल जोस, रोहिणी, विनीत, अनुषा, कैलाश और दीपा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन और लेखन जयप्रकाश राधाकृष्णन ने किया है। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने प्यार को अपनी मां से मिलवाने की तैयारी में होती है, लेकिन सैम को ये बताते हुए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उसका प्यार एक लड़की है। तमिल भाषा में बनी ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं: 

प्लेटफॉर्म: टेंटकोटा (Tentkotta)

यह भी पढ़ें: Friday Release: हाउसफुल रहेगा फ्राइडे, 7 मार्च को थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज और सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।