Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बनना चाहती थी 'क्रिमिनल' एक्सपर्ट, बनी साउथ 'क्वीन'; CM विजय संग जुड़ा नाम! होटल मैनेजर की बेटी Trisha की कहानी

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:57 PM (IST)

    तृषा कृष्णन आज भले ही साउथ सिनेमा का पॉपुलर नाम हो लेकिन एक्ट्रेस कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखती थीं। इन दिनों थलपति विजय के साथ उनके कथ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की 'क्वीन' (South Queen) कही जाने वाली तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ग्लैमर की इस दुनिया में आना उनका कभी सपना था ही नहीं। उनकी सक्सेस स्टोरी भी उनकी तरह ही बहुत फिल्मी है।

    एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली तृषा के पिता चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल में होटल मैनेजर थे।

    एक्टिंग से नहीं था कोई नाता

    तृषा का जन्म साल 1983 में चेन्नई में हुआ था। अपने पिता के काम की वजह से तृषा ने बचपन का कुछ हिस्सा न्यूयॉर्क शहर में बिताया। चेन्नई लौटने के बाद उन्होंने मैथ्स, कम्प्यूटर और विज्ञान पर फोकस करना शुरू किया। बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहने वाली तृषा असल में एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट (Criminal Psychologist) बनना चाहती थीं।

    Trisha (4)

    यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan की इकलौती बॉलीवुड फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर नहीं हो पाई थी हिट; पर बन गई कल्ट क्लासिक

    कैसे हुए सिनेमा की तरफ झुकाव?

    कॉलेज में पढ़ाई के दौरान,उन्होंने 'मिस सलेम' (1999) और 'मिस चेन्नई'(1999) प्रतियोगिताएं जीतीं, जिससे उनके लिए मॉडलिंग और अभिनय के द्वार खोल दिए। इसके अलावा तृषा बैलेट डांस में भी 7 साल का अनुभव रखती हैं। इस तरह अभिनय की दुनिया से कोसों दूर रहने वाली तृषा की किस्मत ने पलटी मारी।

    महज एक इत्तेफाक और कुछ ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी। देखते ही देखते वह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। उन्होंने 1999 में 'मिस मद्रास' का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हुए।

    खबरें और भी

    Trisha (5)

    उन्होंने तमिल फिल्म जोड़ी से पहली बार फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। इस मूवी में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। तृषा एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी फोकस कर रही थीं। 'मौनाम पेसीयद' (Mounam Pesiyadhe) में उन्हें पहला लीड रोल मिला और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    घिल्ली ने बनाया सुपरस्टार

    हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2003 में आई फिल्म 'सामी' से मिली जिसमें वो विक्रम के साथ नजर आईं। वहीं विजय के साथ आई 'घिल्ली' ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने तृषा को रातों-रात स्टार बना दिया। तमिल के साथ-साथ तृषा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। साल 2004 में आई फिल्म 'वर्षम' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है। इस मूवी में वो प्रभास के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें तेलुगु में अपना पहला 'फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला। इसके बाद 'नुव्वोस्तनन्टे नेनोड्डनन्टा' जैसी फिल्मों ने उन्हें तेलुगु दर्शकों का पसंदीदा बना दिया।

    Trisha (1)

    तृषा का करियर तमिल से तेलुगु और बाद में हिंदी से लेकर कन्नड़, मलयाली फिल्मों तक फैला हुआ है। अपनी इसी काबिलियत की वजह से तृषा को साउथ की क्वीन कहा जाता है जहां उन्होंने बिना किसी बॉलीवुड कनेक्शन और गॉडफादर के इंडस्ट्री में इतना नाम कमाया।

    सीएम विजय के साथ जुड़ा नाम?

    वहीं पिछले काफी समय से तृषा कृष्णन, थलपति विजय के साथ अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। इन दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें मुख्य रूप से साल 2023 के अंत और 2024 की शुरुआत में तब तेज हुईं जब उन्होंने फिल्म 'लियो' (Leo) में 15 साल बाद फिर से साथ काम किया।

    बीच में खबर आई कि विजय की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है ये कहते हुए कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है तो इन अफवाहों ने और तूल पकड़ लिया। वहीं तृषा भी अक्सर विजय के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसकी कोई पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- CM बनते ही Vijay ने तृषा के पक्ष में लिया अहम फैसला, Karuppu फिल्म से जुड़ा है मामला