विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana में हुई एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री? रणबीर कपूर की फिल्म में निभा सकते हैं 'विभीषण' का किरदार

Published: Fri, 06 Feb 2026 08:41 AM (IST)

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी के निर्देशन ...और पढ़ें

'रामायण' की कास्ट को ज्वाइन कर सकता है ये सुपरस्टार/ फोटो- Instagram

'रामायण' की कास्ट को ज्वाइन कर सकता है ये सुपरस्टार/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'भगवान राम' और साई पल्लवी 'माता सीता' की भूमिका में नजर आएंगे।

इस माइथोलॉजिकल फिल्म में यश, सनी देओल और लारा दत्ता जैसे कई दिग्गज सितारे अहम किरदारों में दिखाई देंगे। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो एक और साउथ सुपरस्टार जल्द ही 'रामायण' की स्टारकास्ट को ज्वाइन कर सकता है।

यह सुपरस्टार बन सकता है 'विभीषण'

निर्देशक नितेश तिवारी जिस एक्टर को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि 'गांधी टॉक्स' और 'महाराजा' फेम विजय सेतुपति हैं। मूवी सिंगापुर रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स उन्हें रावण के छोटे भाई 'विभीषण' के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं। रामायण में विभीषण वह थें, जिन्होंने हमेशा सत्य का साथ दिया और धर्म युद्ध में रावण के खिलाफ भगवान राम की सहायता की थी।

यह भी पढ़ें- 'बहुत फर्क है...' रणबीर कपूर की Ramayana से 'आदिपुरुष' की तुलना पर अरुण गोविल की दो टूक

ranbir kapoor ramayana  (1)

रिपोर्ट्स की मानें तो, नितेश तिवारी और निर्माताओं की फिलहाल विजय सेतुपति के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति फिल्म के लिए ओनबोर्ड आते हैं, तो उन्हें माइथोलॉजिकल फिल्म में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। 

'रामायण' में कौन क्या किरदार निभाएगा

साल 2026 की इस बिग बजट फिल्म में रणबीर कपूर 'श्री राम' और साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में हैं। इसके अलावा, यश 'रावण', सनी देओल 'महाबली हनुमान', रवि दूबे 'लक्ष्मण', अरुण गोविल 'राजा दशरथ', लारा दत्ता 'कैकेयी', रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा', काजल अग्रवाल 'मंदोदरी' और विक्रांत मैसी 'मेघनाद' का किरदार निभाते नजर आएंगे।

ramayana 1

'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। खास बात यह है कि 'केजीएफ' स्टार यश इस फिल्म में सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं। 'रामायण पार्ट 1' का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। बीते दिनों उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि वह खास तौर पर संस्कृत श्लोकों और पवित्र भजनों पर खास ध्यान दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'मैं मुस्लिम, रामायण हिंदू...'AR Rehman ने रणबीर कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर कही बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।