Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    South Superstars wish Diwali 2022: कमल हासन, Jr. NTR और सामंथा सहित इन सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 03:15 PM (IST)

    South Superstars wish Diwali 2022 देशभर में हर कोई दिवाली के उत्साह में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस खास मौके पर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टारों ने अपने फै ...और पढ़ें

    Kamal Haasan Jr NTR and Samantha including These stars congratulated fans on Diwali.
    Kamal Haasan Jr NTR and Samantha including These stars congratulated fans on Diwali.

    नई दिल्ली, जेएनएन। South Superstars wish Diwali 2022:  सोमवार 24 अक्टूबर को दुनियाभर काफी धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर उत्साहित हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों और फैंस को दीपोत्सव की बधाई दी हैं।

    जूनियर एनटीआर

    आरआरआर जैसी धमाकेदार फिल्मों से हिंदी बेल्ट के लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    कमल हासन

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपनी मात्र भाषा में ट्विटर कर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

    पृथ्वीराज सुकुमारन

    अपनी फिल्म कुमारी के लेकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पोस्टर शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं।  

    सामंथा रुथ प्रभु

    पुष्पा के विशेष गाने ऊं अंटावा से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आगामी फिल्म यशोदा के सेट से एक तस्वीर साझा कर दिवाली की बधाई दीं हैं।  

    बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाई

    वहीं, बॉलीवुड सितारों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर और खास मैसेज शेयर कर अपने फैंस को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    खबरें और भी

    इस बारे बेहद खास है दिवाली

    साल 2022 में दिवाली बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस बार लोग कोविड-19 की बिना गाइडलाइन के दो साल के लंबे अंतराल के बाद अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर बड़ी संख्या में दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Prabhas First Look: प्रोजेक्ट के से प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने, साइंस-फिक्शन से जुडा है किरदार?