Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SplitsvillaX4 में नजर आएंगी उर्फी जावेद, सनी लियोनी के साथ मिलकर मचाएंगी धमाल, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 08:49 PM (GMT+05:30)

    SplitsvillaX4 Sunny Leone सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने नए शो की जानकारी दी है। वहीं शो में उर्फी जावेद भी ...और पढ़ें

    SplitsvillaX4 Sunny Leone: सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर किया है।
    SplitsvillaX4 Sunny Leone: सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। SplitsvillaX4 Sunny Leone: सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि स्प्लिट्सविला नामक शो शनिवार और रविवार शाम 7:00 बजे 12 नवंबर से शुरू हो रहा है। वीडियो में सनी लियोनी के अलावा कई प्रतियोगी भी नजर आ रहे हैं। वहीं शो में उर्फी जावेद भी होंगी। वह भी प्रोमो में नजर आ रही हैं।

    सनी लियोनी ने लिखा है, 'आइडियल प्यार पाने की जर्नी होगी बहुत हसीन'

    सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आइडियल प्यार पाने की जर्नी होगी बहुत हसीन, क्योंकि बचे हैं बस कुछ दिन।' इसके साथ उन्होंने शो शुरू होने की जानकारी भी दी है।' सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। अब उन्होंने 2 घंटे पहले एक वीडियो के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि यह शो जल्द शुरू हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup में इंग्लैंड के हाथों भारत को मिली करारी हार पर जय भानुशाली ने ली चुटकी, देखें मजेदार वीडियो

    स्प्लिट्सविला शो का 14वां सीजन है

    गौरतलब है कि यह स्प्लिट्सविला का 14वां सीजन है और सनी लियोनी इस शो से लंबे समय से जुड़ी हुई है। शो में जोड़ियों को घर में रहने के लिए कई टास्क करने पड़ते हैं। शो में कई बार जोड़ियां बनती है और टूटती है। इसके चलते यह शो और मजेदार होता जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by MTV SPLITSVILLA (@mtvsplitsvilla)

    यह भी पढ़ें: Saumya Tandon Bold Photos: 'अनिता भाभी' सौम्या टंडन ने कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

    उर्फी जावेद फैशनसेंस के चलते काफी लोकप्रिय हुई हैं

    उर्फी जावेद हाल के दिनों में अपने फैशनसेंस के चलते काफी लोकप्रिय हुई हैं। वह कई शोज में नजर आ चुकी है। वह इसके पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी। सनी लियोनी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती हैं। वह जल्द साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी अपडेट भी दी थी। यह पहली बार होगा कि सनी लियोनी और उर्फी जावेद एक साथ किसी शो का हिस्सा होंगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)