'आप डॉक्टर हैं, शर्म आनी चाहिए....', 'पीरियड्स' पर ऐसा बयान देकर बुरी फंसी Sreeleela, आगबबूला हुआ इंटरनेट
जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री और डॉक्टर की डिग्री हासिल करने वालीं श्रीलीला ने मंथली पीरियड्स ...और पढ़ें

श्रीलीला ने 'पीरियड्स' पर दिया बयान, हुई ट्रोल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के बाद अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री श्रीलीला (Sreeleela) को हाल ही में 'पीरियड्स' पर की गई एक टिप्पणी की वजह से सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
लड़कियों को पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी और दर्द को लेकर श्रीलीला का एक बयान तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस दर्द को सिर्फ एक 'बहाना' बता रही हैं। पीरियड्स के दर्द को लेकर श्रीलीला ने क्या कहा और क्यों भड़के यूजर्स? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:
पीरियड्स कोई बहाना नहीं है'- श्रीलीला
हाल ही में मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से अपनी मेडिकल की डिग्री हासिल करने वाली अभिनेत्री श्रीलीला ने फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की सक्सेस पार्टी में फैंस को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को 'पीरियड्स' का बहाना न बनाकर अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे बढ़ना चाहिए। श्रीलीला ने कहा,
"फिल्म में मेरे लगभग सभी गाने लोगों को बहुत पसंद आए हैं। मैं यह बताना चाहूंगी कि मैंने वे गाने तब शूट किए हैं, जब मुझे पीरियड्स हो रहे थे। इसलिए यह कहीं से भी कोई बहाना नहीं हो सकता। जब हम अपने अधिकार चाहते हैं और चीजों में बराबरी की उम्मीद करते हैं, तो हमें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परेशानियों से निकलकर आगे बढ़ना होगा। इनमें कोई बहाने नहीं चल सकते।"
यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh के पोस्टर में Pawan Kalyan और श्रीलीला की केमिस्ट्री देख क्रेजी हुए फैंस, कब आएगी फिल्म?
श्रीलीला के बयान पर भड़के यूजर्स
पीरियड्स को लेकर की गई उनकी इस बयानबाजी ने कई लड़कियों और सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है। लोग महिलाओं के दर्द को कम आंकने के लिए उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर किसी का दर्द पीरियड्स में अलग-अलग होता है। आप इस दर्द में इधर-उधर जा सकती हैं, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई और भी उस दर्द में सब कुछ आसानी से कर सकता है।"
दूसरे यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "क्या? मुझे खुद पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है। हर महीने हम उस भयानक दर्द के साथ काम पर जाते हैं, बच्चे पालते हैं... तो हम क्या बहाना दे रहे हैं?"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपको पीरियड्स में दर्द नहीं होता, इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरी महिलाओं की तकलीफ को कम आंकें, जो हर महीने इस भयंकर दर्द से गुजरती हैं। यह 2026 है और अब भी हम महिलाओं को कम आंकते हुए उनके दर्द को बहाना कह रहे हैं। आप खुद एक डॉक्टर हैं, आपको शर्म आनी चाहिए।"
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान और हो रही कड़ी आलोचना पर फिलहाल श्रीलीला की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- श्रीलीला के साथ इश्क लड़ाते दिखेंगे कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु की म्यूजिकल फिल्म के टीजर पर आया बड़ा अपडेट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
