विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बंजारन' बनीं Sridevi का वो कल्ट गाना, Alka Yagnik ने लगाए सुर; अब तक मिले चुके हैं 36 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Updated: Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM (IST)

श्रीदेवी भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उन्होंने कई ऐसे गीत दिए हैं, जो फैंस के चेहरों पर मुस्कान ...और पढ़ें

बंजारन बन जब श्रीदेवी ने 35 साल पुराने गाने में जीता था दिल/ फोटो- Instagram

बंजारन बन जब श्रीदेवी ने 35 साल पुराने गाने में जीता था दिल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. श्रीदेवी का 35 साल पुराना गीत बना कल्ट क्लासिक 

  2. इस गीत को अल्का याग्निक ने दी थी मधुर आवाज 

  3. यूट्यूब पर 36 करोड़ से अधिक बार देखा गया यह गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में न सिर्फ एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, बल्कि कई ऐसे गाने भी दिए हैं, जिनकी गिनती आज के समय में हिंदी सिनेमा के क्लट क्लासिक गीतों में होती है।

35 साल पहले श्रीदेवी का एक ऐसा ही गाना आया था, जिसमें उन्होंने 'बंजारन' बनकर न सिर्फ अपने एक्सप्रेशन से कमाल किया,बल्कि मूवी का एक गाना सालों तक लोगों की जुबान पर चढ़ा रहा। कौन सा था वह गीत, चलिए आपको बताते हैं।

35 साल पहले बंजारन बनकर श्रीदेवी ने दिया कल्ट गाना

श्रीदेवी के जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 35 साल पहले 1991 में रिलीज हुआ था। गाने के बोल थे, 'तेरी बंजारन रस्ता देखे'। हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस पर फिल्माए गए इस गीत का म्यूजिक कंपोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था, जिन्होंने इससे पहले दोस्ती, बॉबी, अमर अकबर एंथोनी, सत्यम शिवम सुंदरम जैसे गानों का भी संगीत दिया है।

'तेरी बंजारन रस्ता देखे' गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे और क्लट क्लासिक गीत को सिंगर अल्का याग्निक ने गाया था। साल 2024 में जब इस गाने को यूट्यूब पर डाला गया, तो सभी रिकॉर्ड टूट गए। अभी तक श्रीदेवी के इस सुपरहिट गाने को यूट्यूब पर 36 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब भी इस गाने को सुनकर फैंस की यादें ताजा हो जाती हैं।

Untitled design (10)

35 साल पहले इस मूवी में फिल्माया गया था गाना

श्रीदेवी का ये सुपरहिट लव ट्रैक साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'बंजारन' का है, जिसमें श्रीदेवी ने रेशमा का किरदार अदा किया था, जो अपने पिता सरदार मलिक के साथ रहती है। रेशमा के पिता बंजारा नाम के खानाबदोश जनजाति के मुखिया होते हैं, एक रात रेशमा को सपना आता है कि कुछ गुंडे उसका पीछा कर रहे हैं और उसकी मौत हो गई है।

 Video Credit-  Shemaroo Filmi Gaane

यह जनजाति राणा उदयभान सिंह सेसोदिया के स्वामित्व वाले क्षेत्र में आ बसती है, जहां उसका आकर्षण सेसोदिया से हो जाता है, जो किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा प्राण, कुलभूषण खरबंदा, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, सुधीर पांडे, राकेश बेदी और शरत सक्सेना जैसे एक्टर्स ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- Sridevi का सबसे सुरीला गाना, Alka Yagnik ने दी आवाज; ऋषि कपूर के गाने को बार-बार सुनने का करता है मन

यह भी पढ़ें- पिता की मौत के बाद Sridevi ने दिया ये कल्ट गाना, कॉमेडी सीन भी किया शूट; 35 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा है किस्सा