Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor ने लाल कलर की साड़ी में कराया हॉट फोटोशूट, फैंस ने कहा- कितनी प्यारी हो जी

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 09:08 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Bold Photos जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Bold Photos: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor Bold Photos: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Saree Photos: जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट के साथ तस्वीरें शेयर की है। आखरी तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें लाल कलर की साड़ी और मैचिंग ब्लाउज भी पहन रखा है।

    जाह्नवी कपूर को कैमरे की ओर देखकर पोज करते हुए देखा जा सकता है

    पहली तस्वीर में उन्हें कैमरे की ओर देखकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। इसकी बाद की तस्वीर में वह कहीं और देख रही हैं। तीसरी फोटो में अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। चौथी तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। पांचवी तस्वीर में उनका टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। छठवीं तस्वीर में वह अपने बाल संवार रही है। वहीं सातवीं फोटो में उनके पिता बोनी कपूर उन्हें चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Bold Photos: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने कराया बोल्ड फोटोशूट, दिए खुद को 10 में से 10 नंबर

    जाह्नवी कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    जाह्नवी कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में साढ़े 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं एक ने लिखा है, 'कितनी प्यारी हो जी।' उनकी तस्वीरों को 3000 से ज्यादा कमेंट मिले हैं। जाह्नवी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मिली का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म के साथ मैंने ऐसे समय पोज करना सीखा, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती और आप नर्वसनेस से जूझ रहे होते हो। ट्रेलर का लिंक बायो में दिया गया है।'

    यह भी पढ़ें: Ameesha Patel के लिए कभी 'डार्लिंग' संजय दत्त ने दी थी बर्थडे पार्टी, थ्रोबैक फोटो हुईं वायरल

    जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हुई है

    गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हुई है। उनकी तस्वीर पर मनीष मल्होत्रा ने पांच दिल की इमोजी शेयर की है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की इसके पहले फिल्म गुडलक जेरी रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी