Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रपोज करने के छह महीने बाद तक श्रीदेवी ने नहीं की थी बोनी कपूर से बात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    Updated: Sun, 18 May 2025 08:18 PM (IST)

    बोनी कपूर (Boney Kapoor) और श्रीदेवी की लव लाइफ के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। फिल्म निर्माता ने दिवंगत एक्ट्रेस से दूसरी शादी की थी। जब बोनी ने श् ...और पढ़ें

    बोनी कपूर से नाराज हो गई थीं श्रीदेवी (Photo Credit- Instagram)
    बोनी कपूर से नाराज हो गई थीं श्रीदेवी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बोनी कपूर से नाराज हो गई थीं श्रीदेवी
    2. प्रपोज करने के बाद ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
    3. बोनी कपूर से छह महीने तक नहीं की थी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता बोनी कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा को उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। श्रीदेवी से उन्होंने दूसरी शादी की थी। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई, जिससे उनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रही श्रीदेवी से प्यार हो गया। फिल्मी दुनिया में दोनों की लव स्टोरी के किस्से खूब चलते हैं। आज बात कर रहे हैं, जब श्रीदेवी ने प्रपोजल के छह महीने तक बोनी कपूर से बात नहीं की थी।

    फिल्म निर्माता को श्रीदेवी से प्यार हुआ, तो दिल टूटने और विवादों में पड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। श्रीदेवी को मनाने में बोनी कपूर को काफी समय लगा। इस बात को वह कई बार खुद स्वीकार कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से एक्ट्रेस शादी से पहले बोनी कपूर से नाराज हो गई थी।

    Photo Credit- Instagram

    प्रपोज करते ही नाराज हो गई थीं श्रीदेवी

    श्रीदेवी के निधन के बाद भी बॉलीवुड में उनकी फिल्मों और लव लाइफ के किस्से चलते हैं। बोनी कपूर ने एक बार स्वीकार किया था कि शादी के लिए श्रीदेवी को राजी करने के लिए उन्हें 5 से 6 साल का समय लगा था। एबीपी को दिए एक पूराने इंटरव्यू में निर्माता ने बताया, 'मुझे उन्हें शादी के लिए राजी करने में करीब छह साल का समय लगा। जब मैंने श्रीदेवी को प्रपोज किया, तो वह हैरान हो गईं और मुझसे सवाल किया, तुम शादीशुदा हो और तु्हारे 2 बच्चे भी हैं। फिर भी तुम मुझे यह सब कैसे कह सकते हो।

    ये भी पढ़ें- बोल्डनेस में दीदी से एक कदम आगे निकलीं श्रीदेवी की छोटी बेटी, Khushi Kapoor ने बिकिनी फोटोज से बढ़ाया पारा

    Photo Credit- IMDb

    बोनी कपूर ने आगे बताया, उसके बाद उन्होंने मुझसे 6 महीने तक कभी बात नहीं की। हालांकि, 1995 में जब अभिनेत्री की मां बीमार पड़ी, तो दोनों के बीच चीजें बदल गईं। दरअसल, कपूर उस समय श्रीदेवी के साथ चट्टान बनकर खड़े थे। उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में खुलासा किया था कि श्रीदेवी धीरे-धीरे उनकी ओर आकर्षित होने लगी थीं।

    खबरें और भी

    कब हुई थी श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी?

    श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर ने दूसरी शादी 2 जून 1996 में शिरडी में की। दोनों ने शादी को गुप्त तरीके से किया था। इसके एक साल बाद दोनों ने अपनी जिंदगी में जाह्नवी कपूर और साल 2000 में खुशी कपूर का स्वागत किया।

    ये भी पढ़ें- इस फिल्म में मां की हिम्मत ने सबको किया हैरान, IMDb पर मिली हाई रेटिंग; ओटीटी पर कहां देख सकते हैं मूवी?