विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज 13 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने किया था Rajinikanth की मां का रोल, क्या आप बता सकते हैं इस 'लेडी सुपरस्टार' का नाम

Published: Tue, 02 Sep 2025 02:25 PM (IST)

फिल्मों में एक्टर्स को अपने किरदार के लिए कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। रोल में ढलने के लिए ...और पढ़ें

13 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने निभाया था मां का रोल
13 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने निभाया था मां का रोल

HighLights

  1. 13 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने निभाया था मां का रोल
  2. रजनीकांत के साथ किया था अपना डेब्यू
  3. बाद में पहली इंडियन लेडी सुपरस्टार बनीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टिंग सीखना एक स्किल है क्योंकि एक्टर्स को अपने किरदार की जरूरतों के हिसाब से कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। ये बदलाव फिजिकल हो सकते हैं जैसे वजन बढ़ाना या घटाना, अलग तरह की लैंग्वेज बोलना और भी बहुत कुछ। लेकिन कभी-कभी एक्टर्स अक्सर ऐसे किरदार निभाते हैं जो उनकी वास्तविक उम्र से छोटे या बड़े होते हैं।

इस एक्ट्रेस ने निभाया कम उम्र में मां का किरदार

आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आगे चलकर भारत की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बनीं, जिन्होंने अपनी वास्तविक उम्र से ज्यादा उम्र के किरदार निभाए। उनका नाम है श्रीदेवी जिन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में अपने से 12 साल बड़े एक्टर की सौतेली मां का किरदार निभाया था। श्रीदेवी के इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Sridevi की प्रॉपर्टी के लिए मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे बोनी कपूर, तीन लोगों ने किया एक्ट्रेस की संपत्ति पर दावा

इस फिल्म में रजनीकांत के साथ की शुरुआत

'मूंदरू मुदिचू', तमिल भाषा की फिल्म जो 1976 में रिलीज हुई थी और के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित थी। इसमें कमल हासन,रजनीकांत और श्रीदेवी जैसे कलाकार लीड रोल में थे। गौरतलब है कि यह फिल्म 1974 में आई तेलुगु फिल्म 'ओ सीता कथा' पर आधारित थी, जिसका निर्देशन के. विश्वनाथ ने किया था। अपने करियर में कई ब्लाकबस्टर फिल्में देने वाली दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने इस तमिल फिल्म में 'सेल्वी' नाम की एक कॉलेज जाने वाली लड़की का किरदार निभाया था। हालांकि, उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

क्या थी फिल्म की कहानी

फिल्म में कमल हासन ने 'बालाजी' की भूमिका निभाई थी, जबकि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रसाथ की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो, बालाजी और प्रसाथ रूममेट हैं, और वे दोनों 18 साल की श्रीदेवी से प्यार करने लगते हैं, जो उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहती थीं। कहानी आगे बढ़ती है और किसी तरह श्रीदेवी की जिंदगी बदल जाती है और वह एक अमीर आदमी से दूसरी शादी करने का मन बनाती है जिसके चार बच्चे हैं। हालांकि, उस आदमी ने श्रीदेवी के किरदार सेल्वी से उसकी उम्र की वजह से शादी नहीं की, बल्कि उसे बच्चों की देखभाल करने के लिए कहा।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

उसकी देखभाल से प्रभावित होकर वह आदमी सेल्वी को अपने सबसे बड़े बेटे रजनीकांत के किरदार प्रसाथ से शादी करने के लिए कहता है। फिल्म को रिलीज होने पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह सफल रही। क्रिटीक्स ने इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.5 स्टार दिए हैं। फिल्म के लीड कैरेक्टर कमल हासन, रजनीकांत और श्रीदेवी के अलावा इस फिल्म में विजया वाई, के. नटराज और कलकत्ता विश्वनाथन सपोर्टिंग रोल में हैं।

मूंदरू मुदिचु को ओटीटी पर कहां देखें?

जो लोग सोच रहे हैं कि वे इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं तो इसका जवाब है प्राइम वीडियो। 1976 में बनी यह फिल्म प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के हाथ लगा गोल्डन चांस, मां Sridevi की इस मूवी के रीमेक में निभाएंगी ये किरदार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।