Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sridevi ने 29 साल पहले रिजेक्ट कर दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिससे चमका था Madhuri Dixit का करियर

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 04:10 PM (IST)

    29 साल पहले श्रीदेवी (Sridevi) ने इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को ठुकरा दिया था जिसके बाद इसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को लिया गया था। ...और पढ़ें

    29 साल पहले श्रीदेवी ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म

    29 साल पहले श्रीदेवी ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की पहली सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार रोल निभाए, लेकिन कई ऐसे रोल भी थे जिनमें दर्शक उन्हें देख सकते थे लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इनमें से एक फिल्म थी 29 साल पहले रिलीज हुई 'दिल तो पागल है' (Dil Toh Pagal Hai)।

    श्रीदेवी क्यों नहीं करना चाहती थीं ये फिल्म?

    यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। वहीं यह भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल रोमांटिक (Musical Romantic) फिल्मों में से एक है। श्रीदेवी (Sridevi) ने इस फिल्म को ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि वे उस समय एक जैसे किरदार निभाना नहीं चाहती थीं।

    sridevi (11)

    यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit के खौफ में थीं ये 6 बड़ी हीरोइनें, फिल्म में काम करने से किया था इनकार; इस हसीना ने दी थी तगड़ी टक्कर

    माधुरी दीक्षित को ऑफर हुआ रोल

    श्रीदेवी के रिजेक्ट करने के बाद दिल तो पागल है (Dil Toh Pagal Hai) माधुरी दीक्षित को ऑफर हुआ और यह उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हुई। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), शाह रुख खान, अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने काम किया था।

    sridevi (13)

    कई हीरोइनों ने माधुरी के डर से रिजेक्ट किया करिश्मा वाला रोल

    यह भी एक दिलचस्प फैक्ट है कि करिश्मा कपूर से पहले उनका वाला रोल 6 हीरोइनों को ऑफर हुआ था। लेकिन वे माधुरी के सामने डांस करने से डर रही थीं इसीलिए उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद करिश्मा ने इसके लिए हां कर दी।

    खबरें और भी

    sridevi (12)

    दिल तो पागल है के बारे में

    दिल तो पागल है भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसे यश चोपड़ा ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों की प्रेम कहानियों पर आधारित है, जिसमें दो डांसर (दीक्षित और कपूर) अपने कोरियोग्राफर (खान) के साथ एक लव ट्रायंगल में उलझ जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- Alka Yagnik की आवाज, माधुरी की कातिल अदाएं; 33 साल पहले आए 'कल्ट गाने' पर देशभर में मचा बवाल, बैन हुआ था सॉन्ग