Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Merry Christmas ही नहीं, देख डालिए Sriram Raghavan की ये शानदार थ्रिलर मूवीज, सस्पेंस ऐसा घुमा देगा दिमाग

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 05:45 PM (IST)

    Merry Christmas श्रीराम राघवन निर्देशित थ्रिलर फिल्म मैरी क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ने दर्शकों और ...और पढ़ें

    मैरी क्रिसमस से पहले देखिए श्रीराम राघवन की ये बेस्ट रेटेड थ्रिलर मूवीज। फोटो क्रेडिट- ट्विटर
    मैरी क्रिसमस से पहले देखिए श्रीराम राघवन की ये बेस्ट रेटेड थ्रिलर मूवीज। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sriram Raghavan Best Thriller Movies: कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मैरी क्रिसमस' आज यानी 12 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। सस्पेंस से भरी इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) ने किया है, जो इससे पहले कई थ्रिलर मूवीज बना चुके हैं। कुछ फिल्मों की कहानी और सस्पेंस इतना तगड़ा है कि आपका दिमाग चकरा देगी।

    'मैरी क्रिसमस' के अलावा आप श्रीराम राघवन की शानदार थ्रिलर मूवीज का लुत्फ उठा सकते हैं, जो यकीनन आपको बोर नहीं होने देगी। देखिए लिस्ट...

    एक हसीना थी (Ek Hasina Thi)

    सीआईडी और आहट जैसे हिट टीवी शोज की कहानी लिख चुके श्रीराम राघवन ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'एक हसीना थी' (2004) से की थी। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म को IMDb में 7.5 रेटिंग मिली थी।

    Ek Hasina Thi

    डार्क थ्रिलर 'एक हसीना थी' की कहानी एक ऐसी लड़की (उर्मिला) की होती है, जिसे एक नौजवान और रहस्यमयी बिजनेसमैन (सैफ) से प्यार हो जाता है, जो एक गैंगस्टर होता है। बिजनेसमैन की वजह से लड़की को जेल हो जाती है और वह बाहर आकर अपने प्रेमी से बदला लेती है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Katrina Kaif ने खोला राज, 'मैरी क्रिसमस' को-स्टार Vijay Sethupathi से कैसे हुई पहली मुलाकात?

    जॉनी गद्दार (Johnny Gaddar)

    'एक हसीना थी' की सक्सेस के बाद श्रीराम राघवन की दूसरी थ्रिलर फिल्म रही 'जॉनी गद्दार' (2007)। इस फिल्म से अभिनेता नील नितिन मुकेश ने डेब्यू किया था। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स ने खूब सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में यह फिल्म विफल साबित हुई। यह फिल्म सिनेमा की कल्ट मूवीज की लिस्ट में शुमार है। इसे IMDb में 7.9 रेटिंग मिली थी। 

    खबरें और भी

    Johnny Gaddar

    बात करें फिल्म की तो यह उन पांच लोगों की कहानी है, जो गैरकानूनी काम करते हैं। इसमें एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी भी शामिल होता है। कहानी में तब मोड़ आता है, जब विक्रम (नील नितिन मुकेश) पैसे चुरा लेता है। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

    एजेंट विनोद (Agent Vinod)

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान स्टारर 'एजेंट विनोद' (2012) एक स्पाई थ्रिलर मूवी थी। सैफ ने एजेंट विनोद का किरदार निभाया, जो अपने सहयोगी राजन की मौत के पीछे का कारण जानने के लिए एक सीक्रेट मिशन पर निकलता है। बाद में उसे एक गहरे साजिश का पता चलता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई और इसे क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसे IMDb पर 5.2 रेटिंग मिली है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

    Agent Vinod

    बदलापुर (Badlapur) 

    एक बैंक रॉबरी के दौरान रघु अपने बीवी और बच्चों को खो देता है, जिसका वह बदला लेता है। फिल्म वरुण धवन ने रघु का किरदार निभाया था। राघवन की इस फिल्म में वरुण के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और यामी गौतम ने भी अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी इसकी कहानी को पसंद किया। IMDb पर फिल्म की रेटिंग 7.4 है। आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। 

    Badlapur

    अंधाधुन (Andhadhun)

    फिल्म 'अंधाधुन' (2018) श्रीराम राघवन के करियर की बेहतरीन फिल्म रही। आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई थी। मूवी IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। कहानी अंधे होने का नाटक करने वाला एक पियानो वादक आकाश (आयुष्मान) की होती है, जो एक पूर्व फिल्म अभिनेता की हत्या का गवाह बनकर अनजाने में कई समस्याओं में फंस जाता है। यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

    Andhadhun  

    यह भी पढ़ें- Merry Christmas: इस वजह से Saif Ali Khan के हाथ से फिसली 'मैरी क्रिसमस', डायरेक्टर ने अब किया बड़ा खुलासा